नो-पार्किंग: बैंकों, व्यापारिक भवन के बाहर वाहनों का जमावड़ा; बैंकों में नहीं पार्किंग, लोग सड़क पर खड़े करते वाहन

नो-पार्किंग: बैंकों, व्यापारिक भवन के बाहर वाहनों का जमावड़ा; बैंकों में नहीं पार्किंग, लोग सड़क पर खड़े करते वाहन


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • Mobilization Of Vehicles Outside Banks, Commercial Buildings; No Parking In Banks, People Park Vehicles On The Road

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

हाेशंगाबाद4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

शहर के कई बैंकों, कमर्शियल बिल्डिंग में पार्किंग नहीं है। इससे सड़कों पर लोग वाहन खड़े करते हैं, जिससे जाम लगता है और कई बार विवाद की स्थिित भी बनती है। मीनाक्षी चौक स्थित एसबीआई शाखा में आने वाले लोगों के वाहनों के कारण रोज यातायात बाधित होता है। बैंक शाखा में पार्किंग की पर्याप्त जगह नहीं है। इसके कारण बैंक के कई कर्मचारी और ग्राहक भवन के बाजू वाली गली में वाहन खड़े करते हैं या फिर सामने की और बनी दुकानों के सामने वाहन खड़ेकर बैंक का काम करते है।

इसके अलावा एक्सिस बैंक, पंजाब नेशनल बैंक मोरछली चौक, सराफा चौक स्थित सेंट्रल बैंक, ये हैं इनके जिम्मेदारआने वाले उपभोक्ता सड़कों पर वाहन खड़े करते हैं, जिससे जाम लगता है। बैंकों के दूसरी तरफ आवासीय क्षेत्र है। ग्राहकों के वाहन लोगों के घरों के दरवाजों के सामने तक खड़े हो जाते हैं। इससे आए दिन विवाद होते हैं।

नगरपालिका
क्यों : नपा पार्किंग नहीं बना रही है। इससे बैंकाें में आए लोगों काे वाहन खड़े करने में दिक्कतें हाेती हैं। इसलिए जाम लग रहा है।

बैंक शाखा व्यस्त क्षेत्रों में हैं। यहां पार्किंग की सुविधा नहीं होने से वाहन सड़कों पर या किनारे खड़े होते हैं। प्लान तैयार करेंगे।
आरसी शुक्ला, सहायक यंत्री नपा



Source link