Samples for 1.7% of people in Tikamgarh and Niwari districts, of which 3.7% are positive | टीकमगढ़ व निवाड़ी जिले में 1.7% लोगों के लिए सैंपल, जिनमें 3.7% पॉजिटिव

Samples for 1.7% of people in Tikamgarh and Niwari districts, of which 3.7% are positive | टीकमगढ़ व निवाड़ी जिले में 1.7% लोगों के लिए सैंपल, जिनमें 3.7% पॉजिटिव


टीकमगढ़6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • टीकमगढ़ जिले की जनसंख्या 12 लाख, अभी तक 21068 लोगों के लिए सैंपल
  • निवाड़ी की जनसंख्या 5 लाख, अभी तक 8 हजार लोगों के लिए सैंपल

जिले में कोरोना मरीजों की रफ्तार जारी है। टीकमगढ़ व निवाड़ी जिले में अब तक 29 हजार लोगों के सैंपल लिए गए हैं। जिनमें से 1085 लोग संक्रमित मिले हैं। हालांकि दोनों जिले में जितने सैंपल लिए गए हैं। वह कुल जनसंख्या का करीब 1.7 फीसदी है। वहीं जितने लोगों के सैंपल लिए गए हैं। उनमें 3.73 लोग संक्रमित निकले। गौरतलब है कि टीकमगढ़ जिले की कुल जनसंख्या करीब 12 लाख हैं। जहां अभी तक 21068 लोगों के सैंपल लिए गए हैं और निवाड़ी की जनसंख्या 5 लाख से अधिक हैं। जहां अभी तक कुल 8 हजार लोगों के सैंपल लिए गए हैं। प्रभारी सीएमएचओ डॉ. पीके माहौर ने बताया कि जिले में लगातार सैंपलिंग की जा रही है। वहीं संक्रमित के संपर्क में आए लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। उन्हांेने बताया कि ट्रू-नेट लैब में कंर्फमेट्री किट न होने के चलते रैपिड एंटीजन टेस्ट किट से भी लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। वहीं आरटीपीसीआर सैंपल लेकर जांच के लिए सागर लैब भेजे जा रहे हैं। वहीं छतरपुर जिले में अब तक 26 हजार लोगों के सैंपल लिए गए जिनमें 1178 पॉजिटिव मिले। वहीं दमोह जिले में भी 18975 लोगों के सैंपल लिए गए, जिनमें से 1539 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।

जतारा में लोगों ने कराई सैंपलिंग जतारा नगर के स्थानीय विश्राम गृह चौराहे पर करोना की जांच की गई। जिसमें भारी संख्या में लोगों ने लाइन में लगकर जांच करवाई। जतारा ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. संजय अहिरवार ने बताया कि शनिवार को स्थानीय विश्राम गृह चौराहे पर वीटीएम किट से कोरोना की जांच की गई है। जिसमें डेढ़ सौ लोगों के सैंपल लिए गए हैं। उन्हांेने बताया कि 2 दिन बाद इसकी रिपोर्ट आएगी। उसके बाद पता चलेगा कि इनमें कितने पॉजिटिव और कितने निगेटिव हैं। रिपोर्ट आने तक लोगों को कोरोना प्राेटोकाल के तहत होम क्वारेंटाइन रहने के लिए कहा गया है।

सितंबर माह में सबसे अधिक मिले संक्रमित
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर अगर नजर डाले तो सितंबर महीने के 25 दिनों में कोरोना संक्रमिताें के टीकमगढ़ में 764 मामले सामने आए हैं। जबकि इसके पहले महीनों में अप्रैल में 2, मई में 9, जून में 35, जुलाई में 264, अगस्त में 123 और सितंबर मे अब तक 331 कोरोना के मामले सामने आए है। टीकमगढ़ जिले में अब कोरोना से 28 लोगों की जान जा चुकी है। जिनमें से 26 लोगों के सैंपल टीकमगढ़ मेंे लिए गए और दो अन्य लोगों के सैंपल जिले के बाहर लिए गए। जिनकी कोरोना से मौत हो चुकी है।
कोविड केयर सेंटर में पीपीई किटों का लगा ढेर
जिला अस्पताल स्थित कोविड केयर सेंटर में पीपीई किटों का ढेर लगा हुआ है। ऐसे में स्टॉफ को संक्रमण का डर सता लगा रहा है। सूत्रों ने बताया कि कोविड केयर सेंटर में सैंपलिंग व अन्य कार्यों में उपयोग होने वाली पीपीई किट को तत्काल डिस्टाय नहीं किया जा रहा है। जिससे लगातार उनकी संख्या बढ़ती जा रही है।



Source link