Signs of change in weather, monsoon will depart from western part on 28th | मौसम में अब बदलाव के संकेत, 28 को पश्चिमी हिस्से से विदा हो जाएगा मानसून

Signs of change in weather, monsoon will depart from western part on 28th | मौसम में अब बदलाव के संकेत, 28 को पश्चिमी हिस्से से विदा हो जाएगा मानसून


जबलपुर11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मौसम में अब बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। आने वाले दो दिनों के अंदर मानसून की विदाई हो जाएगी। देश में राजस्थान के हिस्से से मानसून की विदाई होने वाली है। 28 सितंबर तक यह विदाई होगी और जबलपुर में इसका असर 2 अक्टूबर तक दिखेगा। मानसून सीजन 30 सितंबर तक माना जाता है और इसके बाद होने वाली बारिश को विंटर सीजन में दर्ज किया जाता है। अभी फिलहाल बारिश की कोई संभावना मौसम विभाग ने नहीं जताई है। मौसम वैज्ञानिक देवेन्द्र तिवारी के अनुसार हवाओं का रुख अब पश्चिमी होगा उसके बाद फिर पूरी तरह से उत्तर होने में मौसम में ठण्डक का अहसास बढ़ जाएगा।

अक्टूबर के कुछ दिनों में मौसम दिन के वक्त गर्म होगा तो रात में ठण्डक का अहसास होने लगेगा। आने वाले कुछ दिनों में मौसम में तेजी से बदलाव देखने मिलेगा। आसमान धीरे-धीरे साफ होने लगा है। इस पूरे मानसून सीजन में अभी तक 42 इंच से कुछ ज्यादा बारिश हुई जो औसत से पीछे है।
अब बाँध के 7 गेट खुले हैं
इधर बरगी बाँध के 7 गेट अब भी खुले हैं। इन गेटों से 734 घनमीटर प्रति सेकेण्ड की रफ्तार से पानी छोड़ा जा रहा है। जितना पानी बाँध से छोड़ा जा रहा है उतना ही बाँध में पानी आ रहा है। बाँध का जलस्तर उच्चतम सीमा पर अभी बना हुआ है। अगले एक-दो दिनों में बाँध के खुले गेटों को पानी आने की रफ्तार कम होने पर बंद किया जा सकता है।



Source link