Lost son 5 years ago with the help of social media | सोशल मीडिया की मदद से मिला 5 साल पहले खोया बेटा

Lost son 5 years ago with the help of social media | सोशल मीडिया की मदद से मिला 5 साल पहले खोया बेटा


पेटलावद14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • मानसिक स्थिति खराब होने से पेटलावद में रह रहा था गोरखपुर का युवक

सोशल मीडिया के माध्यम से अपने परिवार से बिछड़े युवक को घर भेजा गया। यूपी के गोरखपुर जिले का निवासी राकेश पांडे मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने से वर्षों से पेटलावद की गलियों में घूम रहा था। रविवार को उसे परिजन के सुपुर्द किया गया। युवक करीब पांच वर्षों से घर से गायब था। वह करीब डेढ़ वर्ष से पेटलावद में था। कभी श्रद्धांजलि चौक, गांधी चौक, थांदला रोड तो कभी कानवन रोड आदि स्थानों पर रहकर दिन बिता रहा था।

लोगों की मदद से उसके दिन कट रहे थे। कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर उस युवक की तस्वीर पोस्ट की गई। सोशल मीडिया की मदद से उसकी पहचान हुई। वह गोरखपुर का निवासी निकला। गोरखपुर प्रशासन से चर्चा कर परिजन को सूचना दी गई। पिता बेटे को लेने पेटलावद पहुंचे। उसे देखकर भाव-विभोर हो गए। रहवासियों ने युवक को नए कपड़े, जूते व हार पहनाकर पिता के साथ रवाना किया।



Source link