Shivraj Singh Chouhan | MP CM Shivraj Singh Chauhan Honored Corona Warriors At Minto Hall Convention Center Jahangirabad, Bhopal | सीएम शिवराज ने किया कोरोना योद्धाओं का सम्मान; बोले- 18-18 घंटे पीपीई किट पहनकर लोगों की सेवा करने वाले डॉक्टरों को प्रणाम करता हूं

Shivraj Singh Chouhan | MP CM Shivraj Singh Chauhan Honored Corona Warriors At Minto Hall Convention Center Jahangirabad, Bhopal | सीएम शिवराज ने किया कोरोना योद्धाओं का सम्मान; बोले- 18-18 घंटे पीपीई किट पहनकर लोगों की सेवा करने वाले डॉक्टरों को प्रणाम करता हूं


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Shivraj Singh Chouhan | MP CM Shivraj Singh Chauhan Honored Corona Warriors At Minto Hall Convention Center Jahangirabad, Bhopal

भोपाल26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भोपाल के मिंटो हाल में कोरोना वॉरियर्स के सम्मान समारोह में सीएम ने कहा कि प्रदेश कोरोना वॉरियर्स डॉक्टरों, नर्सिंग स्टॉफ, मेडिकल स्टॉफ और अन्य सभी कर्मचारियों को नमन करता हूं।

  • मध्य प्रदेश जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन ने मांगे नहीं माने जाने पर कोरोना वॉरियर्स सम्मान कार्यक्रम का बहिष्कार किया है
  • चार जिलों के कोरोना योद्धाओं से सीएम शिवराज ने किया संवाद, बोले- जैसी सेवा डॉक्टरों ने कोरोना काल में की, वैसा किसी ने नहीं किया

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को मिंटो हॉल में चिकित्सा क्षेत्र के कोरोना योद्धाओं का सम्मान किया। सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री कोविड-19 महामारी काल में योगदान देने वाले कोरोना योद्धा डॉक्टरों से संवाद किया। मुख्यमंत्री ने कोविड-19 महामारी काल में योगदान देने वाले सभी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को सेवा सम्मान एवं प्रशस्ति प्रमाण-पत्र दिए। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना योद्धाओं का सम्मान किया। जिन्होंने 18-18 घंटे पीपीई किट पहनकर लोगों की सेवा की। उन डॉक्टरों को प्रणाम करता हूं।

समारोह में प्रतीकात्मक रूप से सम्मानित होने वाले कोरोना योद्धाओं में भोपाल के चिकित्सक डॉ. लोकेंद्र दवे, डॉ. उमेश शुक्ला, वार्ड बॉय मोहम्मद वसीम, सफाईकर्मी शिवकली, सागर के सहायक प्राध्यापक मेडिसिन डॉ. मनीष जैन, इंदौर नर्सिंग स्टॉफ की जयश्री कुलकर्णी, ग्वालियर के लेब टेक्नीशियन दीपक बाथम से संवाद किया।

भोपाल के मिंटो हाॅल में हुआ कोरोना वॉरियर्स का सम्मान।

भोपाल के मिंटो हाॅल में हुआ कोरोना वॉरियर्स का सम्मान।

‘डॉक्टरों ने कोरोना काल में जैसी सेवा की, वैसी इतिहास में किसी ने नहीं की’

सीएम शिवराज ने कहा, “अपनी जान जोखिम में डालकर आप जनता को संक्रमण से बचा रहे हैं, ऐसी सेवा इतिहास में पहले किसी ने नहीं की। दिन में 18-18 घंटे आप सभी ने पीपीई किट पहनकर निस्वार्थ भाव से पीड़ित मानवता की सेवा की। मैं आपको प्रणाम करता हूं। भिंड के डॉ अजीत मिश्रा जी ने मुख्यमंत्री को बताया कि विभिन्न राज्यों से हमारे यहां करीब 1 लाख प्रवासी मजदूर वापस आये, हमने आईआईटी की रणनीति पर कार्य किया और लोगों को जागरूक करने की दिशा में कार्य किया।”

‘मरीजों का डर दूर करना बड़ी चुनौती थी’

मुख्यमंत्री ने सागर के डॉ मनीष से संवाद किया। मनीष ने बताया कि ‘टीम को मोटिवेट करना बड़ी चुनौती थी। इस बीमारी में दिक्कत थी कि मरीज के साथ परिजन साथ नहीं रह पाते इसके लिये हमने वीडियो कॉलिंग से उनकी बात कराकर उनका हौसला बढ़ाया।’ इंदौर की जयश्री कुलकर्णी ने मुख्यमंत्री को बताया कि ‘संक्रमित मरीज जब अस्पताल में आते थे तो उन्हें डर रहता था कि वह जीवित नहीं रहेंगे, सबसे पहले हम यह डर दूर कर अस्पताल में उन्हें पारिवारिक माहौल देते थे।’

कार्यक्रम में मध्यप्रदेश गान और कोरोना योद्धाओं के सम्मान में वीडियो फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग और लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री प्रभुराम चौधरी द्वारा कोरोना योद्धाओं का उत्साहवर्धन किया जाएगा।

कोरोना वॉरियर्स के सम्मान समारोह में मंच पर सीएम शिवराज के साथ मंत्री विश्वास सारंग, प्रभुराम चौधरी।

कोरोना वॉरियर्स के सम्मान समारोह में मंच पर सीएम शिवराज के साथ मंत्री विश्वास सारंग, प्रभुराम चौधरी।

जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन ने किया बहिष्कार

मध्य प्रदेश जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन ने मांगे नहीं माने जाने पर कोरोना वॉरियर्स सम्मान कार्यक्रम का बहिष्कार किया है। इस संबंध में मध्य प्रदेश, जबलपुर और इंदौर एसोसिएशन ने पत्र जारी कर विरोध जताया है। उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि जूनियर डॉक्टर पूरी क्षमता से कोरोना महामारी को रोकने के लिए कोशिश में लगे हैं।

इस बीच हमने सरकार से कई बार अपनी समस्याओं से अवगत कराया, चाहे वो कोरोना प्रोत्साहन राशि हो या कोरोना संक्रमण का शिकार हुए जूनियर डॉक्टरों के लिए रेमडेसिविर दवा मुहैया कराना हो। लेकिन बार-बार बोलने के बाद भी हमारी मांगें नहीं मानी गईं। प्रदेश के जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन में कोरोना वॉरियर्स सम्मान का बहिष्कार किया है। जूनियर डॉक्टर विरोध में भोपाल, इंदौर और जबलपुर एसोसिएशन के अध्यक्षों ने जारी किया लेटर।



Source link