उपचुनाव से पहले बीजेपी की नई रणनीति, जानिए पार्टी ने 2 अक्टूबर को किस काम के लिए चुना?  | bhopal – News in Hindi

उपचुनाव से पहले बीजेपी की नई रणनीति, जानिए पार्टी ने 2 अक्टूबर को किस काम के लिए चुना?  | bhopal – News in Hindi


आज हुई बीजेपी की बैठक में पुराने काम की समीक्षा और नयी रणनीति पर विचार हुआ.

राजनीतिक पार्टियों की तैयारी इसलिए भी जोर पकड़ रही हैं क्योंकि चुनाव आयोग (Election Commission) यह कह चुका है कि 29 सितंबर को मध्यप्रदेश विधानसभा के उपचुनाव (By Election) के संबंध में एक बैठक की जाएगी. यह माना जा रहा है कि इस बैठक के बाद मध्य प्रदेश चुनाव कार्यक्रम घोषित किया जा सकता है.

भोपाल.उप चुनाव (By Election) से पहले बीजेपी (BJP) अपनी रणनीति को धार देने में लगी है. इसी सिलसिले में आज पार्टी के भोपाल स्थित प्रदेश मुख्यालय में चुनाव प्रबंधन समिति की एक अहम बैठक हुई. इसमें पिछले कार्यक्रमों की समीक्षा और अगले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार किया गया. बैठक में तय किया गया कि बीजेपी बापू की जयंती 2 अक्टूबर से उपचुनाव वाले सभी 127 मंडलों में सम्मेलन करेगी. ये सम्मेलन 15 अक्टूबर तक सभी 28 विधानसभा क्षेत्रों के 127 मंडलों में आयोजित किए जाएंगे.

इन सम्मेलनों में मंडल में रहने वाले पार्टी के जिला एवं प्रदेश पदाधिकारी, बूथ कमेटी सदस्य, पेज प्रमुख शामिल होंगे.इस अभियान के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता एक दिन में 2 मंडलों तक पहुंचकर सम्मेलनों को संबोधित करेंगे. इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा जाएगा और कोरोना संक्रमण के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को मास्क उपलब्ध कराए जाएंगे.

महा जनसंपर्क अभियान की रिपोर्ट
बैठक के दौरान बीजेपी के 25 सितंबर से शुरू हुए महा जनसंपर्क अभियान की रिपोर्ट भी पेश की गई. रिपोर्ट के बारे में जानकारी देते हुए चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि 25 सितंबर से महा जनसंपर्क अभियान शुरू किया गया था जो 27 सितंबर तक चला. इस महा जनसंपर्क अभियान में पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं को प्रत्येक बूथ पर घर-घर पहुंचना था. इस अभियान का उद्देश्य घर-घर जनसंपर्क करना, लोगों को प्रदेश सरकार की योजनाओं और कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम के खिलाफ जानकारी देना, कार्यकर्ताओं के घरों पर भाजपा के झंडे और स्टीकर लगाना था. उन्होंने बताया कि 28 विधानसभा क्षेत्रों के 7800 बूथ में से 6000 बूथ पर महाजनसंपर्क अभियान चलाया गया. इस दौरान लगभग 11 लाख परिवारों से संपर्क किया गया.

चुनाव तारीख का इंतजार
दरअसल राजनीतिक पार्टियों की तैयारी इसलिए भी जोर पकड़ रही हैं क्योंकि चुनाव आयोग यह कह चुका है कि 29 सितंबर को मध्यप्रदेश विधानसभा के उपचुनाव के संबंध में एक बैठक की जाएगी. यह माना जा रहा है कि इस बैठक के बाद मध्य प्रदेश चुनाव कार्यक्रम घोषित किया जा सकता है. लिहाजा प्रदेश में आचार संहिता प्रभावी हो जाएगी इससे पहले ही पार्टियां अपनी रणनीति को धार देने में जुट गई हैं





Source link