IPL 2020: Sanju Samson reacts after gets compared to MS Dhoni, says he is a legend | IPL 2020: संजू सैमसन ने एमएस धोनी पर दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा

IPL 2020: Sanju Samson reacts after gets compared to MS Dhoni, says he is a legend | IPL 2020: संजू सैमसन ने एमएस धोनी पर दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा


दुबई: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) के 13वें सीजन में शानदार लय में चल रहे राजस्थान रॉयल्स (RR) के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) ने सबको अपने खेल से प्रभावित किया है. सैमसन के सहजता से बड़े शॉट खेलने की क्षमता से टीम ने करीबी मुकाबलों में चेन्नई सुपर किंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ रोमांचक जीत दर्ज की थी. उनकी इस धमाकेदार पारी के बाद केरल के कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने उन्हें अगला धोनी (MS Dhoni) करार दिया.

संजू सैमसन ने महेन्द्र सिंह धोनी से तुलना होने के बाद बयान दिया है. सैमसन ने कहा है कि धोनी की तरह कोई नहीं खेल सकता और किसी को इसकी कोशिश भी नहीं करनी चाहिए.

सैमसन ने हालांकि इस तुलना को खारिज करते हुए कहा, ‘मैं यकीन के साथ कह सकता हूं कि धोनी की तरह कोई नहीं खेल सकता है, ना ही किसी को उनकी तरह खेलने की कोशिश करनी चाहिए. एमएस धोनी की तरह खेलना बिल्कुल भी आसान नहीं है, इसलिए इससे अलग छोड़ देना चाहिए. मैं कभी एमएस धोनी की तरह खेलने के बारे में नहीं सोचता. वह भारतीय क्रिकेट के और इस खेल के दिग्गज हैं’.

सैमसन ने कहा, ‘मैं सिर्फ अपने खेल पर ध्यान देता हूं कि मैं क्या कर सकता हूं, मैं इसमें सर्वश्रेष्ठ कैसे कर सकता हूं और मैं मैच कैसे जीत सकता हूं’.

केरल के इस बल्लेबाज से पूर्व क्रिकेटर और भारतीय जनता पार्टी के सांसद गौतम गंभीर भी सहमत दिखे. गंभीर ने कहा कि 25 साल के इस खिलाड़ी को अगला धोनी बनने की जगह भारतीय क्रिकेट का संजू सैमसन बनने पर ध्यान देना चाहिए.

सैमसन ने 74 और 85 रन की आतिशि पारी खेलकर भारतीय टीम में जगह के लिए अपना दावा मजबूत किया है. यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें लगता है कि उन्होंने राष्ट्रीय चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित करने के लिए पर्याप्त प्रयास किया है. सैमसन ने कहा, ‘शायद हां, शायद ना. मुझे लगता है कि मैं जानता हूं कि मैं अच्छे लय में हूं, मेरा एकमात्र सपना अपनी टीम के लिए मैच जीतना है. अभी मेरा ध्यान आईपीएल पर है’.

(इनपुट-भाषा)





Source link