भाेपाल16 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
सरकारी अस्पताल में भर्ती उन बुजुर्ग, बेसहारा और निराश्रित मरीजाें की देखरेख अब वार्ड की ड्यूटी नर्स काे करना हाेगी, ताकि संबंधित मरीज काे अस्पताल में दिए जा रहे इलाज के साथ उसकी बेहतर देखभाल हाे सके।
यह निर्देश स्वास्थय संचालनालय के संयुक्त संचालक (अस्पताल प्रशासन) डाॅ. उपेंद्र दुबे ने सभी जिलाें के सीएमएचओ और सिविल सर्जन काे दिए हैं। भर्ती मरीजों की सही से देखभाल नहीं की जानी की शिकायत मिलने के बाद यह निर्देश दिए है।