Young man commits suicide by hanging himself in the school premises of Sirsaud | सिरसौद के स्कूल परिसर में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Young man commits suicide by hanging himself in the school premises of Sirsaud | सिरसौद के स्कूल परिसर में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या


शिवपुरी2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • चार साल पहले पिता भी कर चुके हैं आत्महत्या

आमोला थाना क्षेत्र के ग्राम आदर्श ग्राम सिरसौद में सोमवार सुबह एक युवक ने स्कूल परिसर में खड़े नीम के पेड़ से फांसी का फंदा बनकर कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार मृतक गोविंद (27) पुत्र स्व रमेश दुबे निवासी सिरसौद ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की जानकारी सुबह पेड़ शव को देख ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्ट मार्टम के लिए भिजवा कर मामले में विवेचना शुरू कर दी है।

गौरतलब यह है कि चार साल पहले मृतक के पिता स्व. रमेश दुबे द्वारा भी इसी प्रकार फांसी लगाकर अपनी जान दी थी। ग्रामीणों के अनुसार मृतक से कोई भी विवाद होने पर वह आत्महत्या करने का प्रयास करता था। इससे पूर्व भी वह कई बार प्रयास कर चुका है। इसके चलते लोग इससे विवाद करने से डरते थे।



Source link