Activists of organizations said – Demand to hang all Arapeias, resentment in social organizations of district, reached memorandum and gave memorandum to President | संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कहा- सभी आराेपियाें काे फांसी देने की मांग, जिले के सामाजिक संगठनाें में नाराजगी, कलेक्ट्रोरेट पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम दिया ज्ञापन

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • Activists Of Organizations Said Demand To Hang All Arapeias, Resentment In Social Organizations Of District, Reached Memorandum And Gave Memorandum To President

होशंगाबाद19 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • दोषियों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

यूपी के हाथरस जिले के धूलगढ़ी गांव में दलित युवती के साथ गांव के दंबगाें ने दुष्कर्म कर उसके अंगाें काे काटा और हड्डियां ताेड़ दी। दुष्कर्म का शिकार युवती ने इलाज के दौरान तड़प-तड़पकर दम ताेड़ दिया। धूलगढ़ी की निर्भया काे इंसाफ दिलाने की आवाज जिले में भी उठ रही है।

मंगलवार को जिले के सामाजिक संगठनाें ने प्रशासन को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देकर आराेपी दबंगाें काे फांसी देने की मांग की। अजाक्स संगठन के अध्यक्ष मानसिंह मेहरा और संभागीय सचिव शिवराज पावक, जांगड़ा महासभा, बाल्मीकि पंचायत , भारतीय सफाई कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष धीरज नरवारे सहित अन्य सामाजिक संगठनों ने कलेक्टाेरेट गेट पर राष्ट्रपति के नाम नायब तहसीलदार प्रमेश जैन काे सौंपा। सभी ने आराेपियाें काे फांसी देने की मांग की।

दोषियों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में वाल्मीकि परिवार की बेटी के साथ हुई ज्यादती की घटना के विरोध में मंगलवार को महादलित परिसंघ अध्यक्ष मुकेशचंद्र मैना ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन तहसील ऑफिस में सौंपा। शाम को मालवीयगंज वाल्मीकि कॉलोनी में सभी ने अपने घरों में कैंडल जलाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। घटना के दोषियों को फांसी देने की मांग रखी गई।

Source link