इटारसी18 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
महात्मा गांधी की जयंती पर 15 अगस्त से 2 अक्टूबर 2020 तक भारत सरकार फिट इंडिया फ्रीडम रन कार्यक्रम कर रही है। इसी तारतम्य में मंगलवार को हॉकी मध्यप्रदेश की होशंगाबाद इकाई ने भी फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन किया। हॉकी की ट्रेनिंग ले रहे बाल खिलाड़ी स्टेडियम के बाहर महात्मा गांधी की प्रतिमा से जयस्तंभ चौक तक निकले। बच्चों के हाथ में द फिट इंडिया फ्रीडम रन का बैनर था, जिसके एक तरफ लोगो हॉकी मध्य प्रदेश और दूसरी तरफ हॉकी इंडिया था।
वरिष्ठ खिलाड़ी दीपक जेम्स से बताया द फिट इंडिया फ्रीडम रन के तहत शासन की गाइडलाइन का पालन किया गया था। सभी ने मास्क लगाया, सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखा गया था। हॉकी कोच कन्हैया गुरयानी ने बताया आज सुबह बच्चे गांधी स्टेडियम में एकत्र हुए और फ्रेंडली मैच भी खेला। रैली में वरिष्ठ खिलाड़ी सर्वजीत सैनी, साजिद मलिक, आरिफ़ खान, राजू हरदुआ, इदरीस खान, दीपू हरदुआ, शफीक कुरैशी, विवेक पटेल, मयंक जेम्स, मनीष कोलते, संदीप भदौरिया, अमजद खान एवं अन्य मौजूद थे।