भोपाल6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
नेशनल लॉ इंस्टीट्यूट यूनिवर्सिटी के उप कुलसचिव से झूमाझटकी करने वाले जूनियर इंजीनियर के खिलाफ पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया है। रातीबड़ पुलिस के अनुसार यूनिवर्सिटी कैंपस निवासी रवि चौकसे न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी हैं। वे अभी यूनिवर्सिटी में प्रतिनियुक्ति पर उप कुलसचिव हैं।
सोमवार दोपहर करीब तीन बजे वे संस्थान के लेखापाल से बात कर रहे थे। तभी जूनियर इंजीनियर सदाकत हुसैन उनके पास आया। उनसे एक फाइल के बारे में पूछने लगे। उन्होंने कहा-कार्यालय में रखी है। इस पर हुसैन अभद्रता कर झूमाझटकी करने लगा। बाद में उन्होंने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।