Gold Chain Snatching Incidents Caught on CCTV Camera In Madhya Pradesh Indore | पैदल घर जा रही महिला के पीछे लगा बदमाश, शंका होने पर महिला मुड़कर पीछे भागी तो युवक ने दौड़कर झपट ली गले से चेन

Gold Chain Snatching Incidents Caught on CCTV Camera In Madhya Pradesh Indore | पैदल घर जा रही महिला के पीछे लगा बदमाश, शंका होने पर महिला मुड़कर पीछे भागी तो युवक ने दौड़कर झपट ली गले से चेन


इंदौर8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

महिला पीछे मुड़कर भागी तो बदमाश ने भी दौड़ लगा दी।

  • लसुड़िया थाना क्षेत्र स्थित बाबजी नगर में अज्ञात बदमाश ने महिला के साथ लूट की
  • घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही

लसुड़िया थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक महिला के साथ चेन लूट की वारदात हुई। महिला पैदल अपने घर जा रही थी। बाबजी नगर में अज्ञात बदमाश ने महिला का पीछा किया और गले से चेन छीनकर भाग निकला। लूट की पूरी घटना वहां लगे सीसीटीव कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

महिला को शक होने पर उसने बचने की कोशिश की।

महिला को शक होने पर उसने बचने की कोशिश की।

लसुड़िया पुलिस के अनुसार लूट की वारदात संगीता शर्मा नामक महिला के साथ हुई है। वह पैदल अपने घर जा रही थी। महिला काे अकेला देख एक युवक ने पीछा किया। महिला काे उस पर शंका हुई ताे वे पीछे पलटकर भागीं। लेकिन लड़के ने दौड़कर गले से चेन खींची और फरार हो गया। मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।



Source link