हरदा14 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- तीसरी बार हाेगा फसल क्षति का आकलन
कीट-व्याधि से हुई फसल की क्षति का आंकलन करने के लिए भारत सरकार की आईएमसीटी (इन्टर मिनिस्ट्रियल सेन्ट्रल टीम) का दल प्रदेश के दाैरे पर है। 30 सितंबर को दल जिले के गांवाें का दाैरा कर कीट प्रकाेप से हुई फसल के नुकसान का जायजा लेगा। इसके पहले दल दाे बार अलग-अलग फसल नुकसान का निरीक्षण कर चुके हैं। डीडीए एमपीएस चंद्रावत ने बताया कि संचालक एफसीडी व्यय विभाग नई दिल्ली के भारतेन्दु कुमार सिंह, मूल्याकंन एवं निगरानी विभाग भोपाल के संचालक मनोज पावनीकर बुधवार सुबह 11 बजे हंडिया आएंगे। दाेनाें अधिकारी कीट निगरानी केंद्र इंदाैर के वैज्ञानिक डाॅ. रवि छापरे के साथ फसलाें का निरीक्षण करेंगे। डाॅ. छापरे इसके पहले भी जिले में फसलाें का निरीक्षण कर चुके हैं। इसके बाद दल सर्किट हाउस में कलेक्टर संजय गुप्ता सहित अन्य अधिकारियाें से चर्चा करेगा। दाेपहर बाद अधिकारियाें का दल करताना, तजपुरा, रन्हाईखुर्द, गोदागांवखुर्द में कीट प्रकाेप से नष्ट हुई फसल का निरीक्षण करेंगे। इस दाैरान अधिकारी किसानाें से भी चर्चा करेंगे। केंद्रीय दल शाम काे हाेशंगाबाद के लिए रवाना हाेगा।