bhopal Accident near Subhash Nagar Railway Gate on Maida Mill Road; Truck sunk into feet, driver disappeared | मैदा मिल रोड पर सुभाष नगर रेलवे फाटक के पास एक्सीडेंट; ट्रक एक फीट जमीन में धंसा, ड्राइवर गायब

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Bhopal Accident Near Subhash Nagar Railway Gate On Maida Mill Road; Truck Sunk Into Feet, Driver Disappeared

भोपाल10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भोपाल में एपी नगर से जहांगीराबाद तक जाने वाले रोड के किनारे कुछ इस तरह ट्रक फंस गया।

  • एमपी नगर पुलिस को घटना की जानकारी तक नहीं

भोपाल के एमपी नगर इलाके में एक ट्रक रविवार सुबह करीब एक फीट जमीन में धंस गया। हादसा एमपी नगर से जहांगीराबाद तक जाने वाले मैदा मिल रोड पर सुभाष नगर रेलवे फाटक के पास हुआ। घटना के बाद ड्राइवर ट्रक को छोड़कर गायब हो गया। हालांकि इस संबंध में एमपी नगर पुलिस का कहना है कि अब तक उनके पास कोई शिकायत नहीं पहुंची है।

माल से भरे ट्रक के कुछ दूरी तक घिसटने के निशान भी हैं।

माल से भरे ट्रक के कुछ दूरी तक घिसटने के निशान भी हैं।

ड्राइवर ट्रक को मौके पर ही छोड़कर गायब हो गया।

ड्राइवर ट्रक को मौके पर ही छोड़कर गायब हो गया।

मिट्टी में फस गया
मौके पर ट्रक के टायर के कुछ दूरी तक घिसटने के निशान भी हैं। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि किसी से बचने या अधिक रफ्तार होने के कारण ड्राइवर ट्रक पर कंट्रोल नहीं रख पाया और सड़क के नीचे उतर गया। मिट्टी के गीले होने के कारण ट्रक के पहिए कीचड़ में फंस गए। काफी कोशिशों के बाद भी ट्रक नहीं निकल पाने के कारण ड्राइवर वहां से चला गया। हालांकि हादसे में किसी के घायल होने की अब तक जानकारी नहीं मिल पई थी।

0

Source link