Online classes will start from 1 October at Mohan Barodia College | मोहन बड़ोदिया कॉलेज में 1 अक्टूबर से शुरू होंगी ऑनलाइन कक्षाएं

Online classes will start from 1 October at Mohan Barodia College | मोहन बड़ोदिया कॉलेज में 1 अक्टूबर से शुरू होंगी ऑनलाइन कक्षाएं


बेरछा7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार संक्रमण से छात्रों को बचाने के उद्देश्य से शासकीय कॉलेज में 1 अक्टूबर से ऑनलाइन कक्षाएं शुरू की जाएगी। यह कक्षाएं ऑनलाइन होगी छात्रों को घर बैठे ही जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। प्राचार्य डॉ. वीएस विभूति ने बताया कि निर्देशानुसार प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए 1 अक्टूबर से ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित की जाएंगी। कोविड के चलते सामाजिक दूरी का पालन करते हुए प्रत्यक्ष शिक्षण के बजाए सोशल मीडिया पर विद्यार्थियों के कक्षावार समूह बनाकर निर्धारित समय सारणी अनुसार प्राध्यापकों द्वारा अध्यापन किया जाएगा। इसके लिए शिक्षकों को प्रशिक्षण देने के साथ ही आगामी दो माह के लिए समय सारणी भी जारी कर दी है जिसे कॉलेज के सूचना पटल पर देखा जा सकता है।



Source link