The usurers will go to jail, now built the control room, they will be able to complain directly, people will be able to complain on the help line number | सूदखोर जाएंगे जेल, अब कंट्रोल रूम बनाया, सीधे कर सकेंगे शिकायत, हेल्प लाइन नंबर पर लोग शिकायत कर सकेगें

The usurers will go to jail, now built the control room, they will be able to complain directly, people will be able to complain on the help line number | सूदखोर जाएंगे जेल, अब कंट्रोल रूम बनाया, सीधे कर सकेंगे शिकायत, हेल्प लाइन नंबर पर लोग शिकायत कर सकेगें


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ujjain
  • The Usurers Will Go To Jail, Now Built The Control Room, They Will Be Able To Complain Directly, People Will Be Able To Complain On The Help Line Number

उज्जैनएक मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सूदखोरों की प्रताड़ना से त्रस्त लोगों को राहत दिलाने की भास्कर पहल के बाद प्रशासन और पुलिस ने अभियान शुरू कर दिया है। लगातार सामने आ रही घटनाओं के बाद कलेक्टर आशीष सिंह व एसपी मनोजकुमार सिंह ने सूदखोरों व चिटफंड कंपनी संचालित करने वालों पर कार्रवाई के लिए कंट्रोल रूम बनाया है। यहां हेल्प लाइन नंबर पर लोग शिकायत कर सकते है।

पुलिस डेली कलेक्शन, सूदखोरी करने वाले माफियाओं समेत चिटफंड कंपनी के माध्यम से लोगों से धोखाधड़ी करने वालों के बारे में थानास्तर पर जानकारी निकलवा रही है। जिनके सूदखोरी के पुराने मामले हैं, वे वर्तमान में क्या कर रहे हैं, यह भी पता किया जाएगा। शहर में पैशेवर लोग सूदखोरी के धंधे में लिप्त हैं, लेकिन अब इनकी अलग सूची व रजिस्टर भी बनेगा, ताकि बांड ओवर की कार्रवाई की जा सके।

सूदखोरों की यहां करें शिकायत
पीड़ित लोग कंट्रोल रूम के हेल्प लाइन नंबर 0734-2520726 पर फोन कर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। प्रतिदिन शाम पांच बजे जितनी भी शिकायत कंट्रोल रूम को मिलेगी, उसके बारे मे एडीएम व अन्य अधिकारी कलेक्टर के निज सचिव को जानकारी प्रस्तुत करेंगे।



Source link