Youth arrested with 18 kg of cannabis, two run away; Hemp Price – 3.50 Lakh | 18 किलो गांजे के साथ युवक गिरफ्तार, दो भागे; गांजे की कीमत-3.50 लाख रुपए

Youth arrested with 18 kg of cannabis, two run away; Hemp Price – 3.50 Lakh | 18 किलो गांजे के साथ युवक गिरफ्तार, दो भागे; गांजे की कीमत-3.50 लाख रुपए


भोपाल9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

राजधानी में भी मादक पदार्थों की खपत बढ़ती जा रही है। कोहेफिजा पुलिस ने मंगलवार को एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 18.5 किलो गांजा बरामद किया है। इसकी कीमत करीब 3.50 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली की कुछ लोग सिंगारचोली ब्रिज के नीचे झुग्गियों के पास भारी मात्रा में गांजे की तस्करी करने वाले हैं। इस पर टीम ने घेराबंदी की।

तभी एक मोटर साइकिल पर 1 महिला व 2 पुरुष एक बोरी में कुछ सामान लेकर आए। एक व्यक्ति बोरी लेकर झुग्गियों के पास पहुंचा, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया। महिला व पुरुष भाग गए। पकड़े गए व्यक्ति ने पूछताछ पर अपना नाम रजत गौहर निवासी प्रेम नगर नारियलखेड़ा बताया। साथ ही बताया कि वह अपने साथियों नीलम मेशकर व गोकुल सौदा निवासी कंजर मोहल्ला, इतवारा के साथ गांजा बेचने आया था।



Source link