स्पेशल डीजी पुरुषोत्तम शर्मा अपनी पत्नी से मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद सस्पेंड कर दिए गए हैं.
पुरुषोत्तम शर्मा की तरफ से यह आरोप लगाए जा रहे हैं कि उनकी पत्नी ने यह सब उन्हें ब्लैकमेल (blackmail) करने के लिए किया था. प्लानिंग के तहत उनका वीडियो (Video) बनाया गया और उसे वायरल किया गया.
नरेंद्र कुमार जैन ने फेसबुक पर जो पोस्ट की है उसके अनुसार इंदौर में बरसों से पदस्थ वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी पुरुषोत्तम शर्मा की अय्याशी की व्यवस्था करवाता था. उन्होंने इसकी भी जांच की मांग की है. जैन ने सीधे मुख्यमंत्री, गृहमंत्री और अपर मुख्य सचिव गृह से निवेदन किया है.
ब्लैक मेलिंग का आरोप
इससे पहले न्यूज़ 18 ने पुरुषोत्तम शर्मा से बात की. उन्होंने कैमरे पर नहीं आने की शर्त पर बताया था कि उनकी पत्नी उन्हें ब्लैकमेल कर रही है. उनसे ऐसी डिमांड की गई है जिसे वे जीवन भर पूरा नहीं कर पाएंगे. सूत्रों ने बताया कि पुरुषोत्तम शर्मा की तरफ से यह आरोप लगाए जा रहे हैं कि उनकी पत्नी ने यह सब कुछ उन्हें ब्लैकमेल करने के लिए किया था. प्लानिंग के तहत उनका वीडियो बनाया गया और उसे वायरल किया गया. अब उन्हें ब्लैकमेल की किया जा रहा है. उनकी डिमांड पूरी नहीं करने पर FIR दर्ज करने की धमकी दी जा रही है. आरोप है कि पत्नी की तरफ से एक करोड़ रुपए, आधा वेतन, आधी पेंशन और कई जगहों पर घर की डिमांड की गई है.
पत्नी नहीं चाहती FIR दर्ज करना
भोपाल एडीजी उपेंद्र जैन ने बताया कि पुरुषोत्तम शर्मा के वीडियो के आधार पर उनकी पत्नी से लगातार संपर्क किया जा रहा है. लेकिन उन्होंने एफ आई आर दर्ज करने से फिलहाल इनकार कर दिया है. उनका कहना है यह उनका पारिवारिक मामला है और मामले को सुलझाने की कोशिश की जा रही है. शर्मा के घर पर महिला थाना पुलिस पहुंची थी. पुलिस टीम ने शर्मा की पत्नी से मेडिकल कराने के लिए कहा और उनके बयान के आधार पर एफ आई आर दर्ज करने की बात की. लेकिन उनकी पत्नी ने किसी भी तरह की कार्रवाई करने से इंकार कर दिया.