दुबई: बुधवार को आईपीएल 2020 (IPL 2020) के 12वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को 37 रनों के बड़े अंतराल से करारी शिकस्त दे दी है. इस मुकाबले के साथ ही केकेआर की टीम ने टूर्नामेंट में अपनी लगातार दूसरी जीत हासिल की है.
कोलकाता की इस जीत में भारतीय युवा खिलाड़ियों का अहम योगदान रहा, इन युवाओं में केकेआर के शिवम मावी, कमलेश नागरकोटी, शुभमन गिल और वरुण चक्रवर्ती का नाम शामिल है.
शिवम मावी
केकेआर के तेज गेंदबाज शिवम मावी (Shivam Mavi) ने इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपनी बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत दिलाने में स्पेशल रोल अदा किया. मावी ने रॉजस्थान रॉयल्स को जोस बटलर और संजू सैमसन जैसे खिलाड़ियों के रूप में बड़े झटके देकर रॉयल्स की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी. शिवम मावी ने इम मैच में 4 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट हासिल किए, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया.
WATCH – Pacers special: Mavi + Nagarkoti
No better sight than seeing two young pacers doing the job for #KKR. Watch this video capsule for their 4 wickets that helped KKR’s win over #RR.https://t.co/KDXlZprHcr #Dream11IPL
— IndianPremierLeague (@IPL) September 30, 2020
शुभमन गिल
भारतीय क्रिकेट टीम के भविष्य के स्टार बल्लेबाज बताए जा रहे शुभमन गिल (Shubman Gill) ने आईपीएल 13 में अपनी शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 34 बॉल में 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 47 रनों की लाजवाब पारी खेली. गिल की बेहतरीन पारी के दम पर केकेआर के बड़े स्कोर की नींव रखी गई. इसके साथ ही शुभमन गिल ने इस मुकाबले में एक कैच भी लपका.
At the end of the powerplay, @KKRiders are 42/1.
Live – https://t.co/7Yqc9gOGTX #Dream11IPL #RRvKKR pic.twitter.com/GJvKFfvo1h
— IndianPremierLeague (@IPL) September 30, 2020
वरुण चक्रवर्ती
कोलकाता (Kolkata Knight Riders) के फिरकी गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy) ने दो आईपीएल मैचों में ही बता दिया है कि वह कितने कमाल के स्पिनर हैं. सनराइजर्स हैदराबाद के बाद चक्रवर्ती ने रॉजस्थान रॉयल्स के लिए भी अपनी कसी हुई गेंदबाजी से मुश्किलें खड़ी की. वरुन ने रॉयल्स के खिलाफ 4 ओवर में 25 रन खर्च करके 2 विकेट झटके.
कमलेश नागरकोटी
चोट के बाद लगभग दो साल बाद क्रिकेट में वापसी कर रहे केकेआर के पेसर कमलेश नागरकोटी (Kamlesh Nagarkoti) ने इस मुकाबले में अपनी अलग ही छाप छोड़ी. नागरकोटी ने गेंदबाजी के दौरान राजस्थान के दो बल्लेबाजों को एक ही ओवर में आउट किया. इसके अलावा फील्डिंग के दौरान कमलेश ने दो शानदार कैच भी पकड़े. कमलेश नागरकोटी ने 2 ओवर में 13 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए.