In the festive season, the corporation fee will be reduced by 2% on the registry, there will be benefit on buying property on festivals like Navratri, Diwali and Devuthani Ekadashi. | त्योहारी सीजन में रजिस्ट्री पर निगम शुल्क 2% कम लगेगा,नवरात्र, दीवाली और देवउठनी एकादशी आदि त्योहारों पर संपत्ति खरीदने पर होगा फायदा

In the festive season, the corporation fee will be reduced by 2% on the registry, there will be benefit on buying property on festivals like Navratri, Diwali and Devuthani Ekadashi. | त्योहारी सीजन में रजिस्ट्री पर निगम शुल्क 2% कम लगेगा,नवरात्र, दीवाली और देवउठनी एकादशी आदि त्योहारों पर संपत्ति खरीदने पर होगा फायदा


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • Morena
  • In The Festive Season, The Corporation Fee Will Be Reduced By 2% On The Registry, There Will Be Benefit On Buying Property On Festivals Like Navratri, Diwali And Devuthani Ekadashi.

मुरैना9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पितृपक्ष के बाद शुरू हुए पुरुषोत्तम मास, नवरात्र, दिवाली, देवउठनी एकादशी आदि त्योहारी सीजन में संपत्ति खरीद फरोख्त का अच्छा अवसर है। नगर निगम सीमा में रजिस्ट्री कराने पर अब नगर निगम शुल्क एक प्रतिशत ही लेगेगा। यानि दो प्रतिशत ननि शुल्क कम लगेगा। अभी तक नगर निगम शुल्क 3 प्रतशित लगता था। नगरीय सीमा के अंदर आवासीय, कमर्शियल प्लॉट, मकान की रजिस्ट्री कराने पर यह सुविधा मिलेगी।

यह सुविधा सिर्फ 31 दिसंबर तक मिलेगी। पुरुषोत्तम मास सहित अन्य त्यौहारों पर संपत्ति खरीदने में लोगों को फायदा है। बारिश खत्म होने के बाद अब त्योहारी सीजन चल रहा है। इसे देखते हुए शासन ने दो प्रतिशत स्टांप शुल्क कम कर दिया है। दिसंबर तक नवरात्र, दशहरा, दीपावली, देवउठनी एकादशी सहित अन्य त्यौहार रहेंगे। ऐसे में लोगों को रजिस्ट्री कराने में फायदा होगा। इसलिए 2 प्रतिशत स्टांप शुल्क कम कर दिया है। सर्विस प्रोवाइडर दामोदर शर्मा ने बताया कि शासन स्तर पर नगर निगम शुल्क 2 प्रतिशत कम किया गया है। इससे पहले नगर निगम शुल्क 3 प्रतिशत लगता था। जो अब एक प्रतिशत लगेगा। यानि अब 12.5 प्रतिशत स्टांप शुल्क पर रजिस्ट्री हो रही है। इस शुल्क पर 31 दिसंबर तक

रजिस्ट्रियां होंगी। इसका असर भी पंजीयन कार्यालय पर दिखाई देने लगा है। 2 प्रतिशत नगर निगम शुल्क की छूट की घोषणा होने के बाद से ही लोगों ने रजिस्ट्री कराने में रुझान कम कर दिया था। लोगों के इसके आदेश का इंतजार था। अब जैसे ही आदेश पंजीयन कार्यालय को प्राप्त हुए तो रजिस्ट्री कराने वालों की संख्या बढ़ गई है।फसल आने लगेगी तो आएगा उछाल: जिले में नई फसल आने की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। अगले महीने तक बाजारा, तिल, ज्वार आदि की आवक तेज हो जाएगी। जिससे रजिस्ट्री और ज्यादा होने की संभावना रहेगी। त्योहारी सीजन में यह जोर पकड़ेगा।



Source link