- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- Madhya Pradesh Indore Train Latest News Update: Indian Railway Will Soon Start Mhow Indore, And Bhopal Intercity Trains
इंदौर12 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि हमारी और से तैयारी पूरी है, अनुमति मिलते ही ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
- सांसद लालवानी ने इंदौर से भोपाल और इंदौर-रतलाम डेमू ट्रेन के संचालन शुरू करने की मांग की थी
- इंदौर-मुंबई अवंतिका एक्सप्रेस और इंदौर-गांधीनगर शांति एक्सप्रेस ट्रेन का प्रस्ताव भी बनकर तैयार
रेलवे जल्द ही महू-इंदौर-भोपाल इंटरसिटी का संचालन शुरू करेगा। इसे लेकर मंजूरी मिल गई है। इंदौर से फिलहाल इंदौर-दिल्ली, इंदौर-हावड़ा और इंदौर-जबलपुर ट्रेन ही चल रही है। सांसद शंकर लालवानी ने कहा हमने इंदौर से भोपाल और इंदौर-रतलाम डेमू ट्रेन के संचालन शुरू करने की मांग की थी, ताकि वहां से अन्य शहरों के लिए यात्रियों को रेलवे की कनेक्टिविटी मिल सके।
रेलवे ने इसके लिए प्रदेश सरकार से एनओसी मांगी थी। इस मामले में अवर सचिव ने इंदौर-भोपाल के कलेक्टर, एसपी को पत्र जारी कर कहा कि 22 मार्च से ट्रेन का संचालन कोविड-19 के कारण बंद किया था। रेलवे जल्द ही ट्रेन संचालन शुरू कर रहा है, ऐसे में कोरोना गाइडलाइन के अनुसार स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में कार्रवाई की जाए।
पीआरओ जितेंद्र कुमार जयंत ने बताया कि रेल मंत्रालय प्रदेश सरकार से स्वीकृति मिलने के बाद ही ट्रेनों का संचालन कर रहा है। जिस भी स्टेट से स्वीकृति मिलती है तो हम तत्काल ट्रेनों का वहां के लिए संचालन शुरू कर रहे हैं। अभी डॉक्टर अंबेडकर नगर महू से इंदौर होते हुए भोपाल जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस की काफी डिमांड हुई है। इसके अलावा ग्वालियर से इंदौर अाकर रतलाम जाने वाली ट्रेन का संचालन भी जल्द ही शुरू होगा। उज्जैन होते हुए सोमनाथ से जबलपुर जाने वाली ट्रेन का संचालन भी शुरू हो सकता है। इन सभी ट्रेनों का संचालन विशेष ट्रेन के रूप में ही किया जाएगा। रेल मंत्रालय से आदेश मिलने के साथ ही ट्रेनों का संचालन शुरू कर देगा।
इंदौर-मुंबई, इंदौर-गांधीनगर ट्रेन को लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं
रेलवे ने इंदौर-मुंबई अवंतिका एक्सप्रेस ट्रेन और इंदौर-गांधीनगर शांति एक्सप्रेस ट्रेन का प्रस्ताव भी बनाया था। हालांकि अभी महाराष्ट्र और गुजरात ने ट्रेन को लेकर अनुमति नहीं दी है। इस वजह से इन ट्रेनों का संचालन शुरू नहीं हो पाया है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि हमारी और से तैयारी पूरी है, अनुमति मिलते ही ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।