श्योपुर18 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- वनविभाग की टीम ने की कार्रवाई, दो बाइक और 6 क्रीम बनाने वाली मशीनें भी जब्त
सामान्य वनमंडल परिक्षेत्र में जंगल को खिरकाई में तब्दील कर रहे दो लोगों को वनविभाग की टीम ने बुधवार को मौके से पकड़ लिया। इसके साथ ही मौके से दो बाइक और 6 दूध से क्रीम बनाने वाली मशीनों को भी विभाग की टीम ने मौके से जब्त कर लिया है। साथ ही वनविभाग की टीम ने उक्त लोगों से जुर्माना वसूल करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। वीरपुर के सामान्य वनपरिक्षेत्र अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि उन्हें मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि, अज्ञात लोगों के द्वारा जंगल क्षेत्र के नीमखेड़ा, इमलिया, लोंजर, बरेलिया क्षेत्र में पेड़ और झाडिय़ों की कटाई की जा रही है। इसकी सूचना मिलते ही वनविभाग की एक टीम उक्त क्षेत्र में दबिश देने के लिए पहुंचीं जहां उन्होंने दो लोगों को पकड़ लिया है। उनके
पास से 2 बाइक और 6 क्रीम बनाने वाली मशीनें भी मिलीं हैं जिन्हें वनविभाग की टीम ने जब्त कर लिया है। वनपरिक्षेत्राधिकारी के मुताबिक उन्होंने इस कार्रवाई में 45 हजार रुपए जुर्माना वसूल कर लिया है। जबकि अभी 6 लोगों से 50 हजार रुपए तक जुर्माना वसूल करने की तैयारी की जा रही है।