शराब पार्टी में मुर्गा बनाने को लेकर भाइयों में विवाद: बालाघाट में चचेरे भाई ने गला दबाकर हत्या की, शव झाड़ियों में छिपाया; आरोपी गिरफ्तार – Balaghat (Madhya Pradesh) News

शराब पार्टी में मुर्गा बनाने को लेकर भाइयों में विवाद:  बालाघाट में चचेरे भाई ने गला दबाकर हत्या की, शव झाड़ियों में छिपाया; आरोपी गिरफ्तार – Balaghat (Madhya Pradesh) News


बालाघाट के गढ़ी थाना क्षेत्र के पांडुतला में एक नवंबर को प्रसन्न मरावी की हत्या मामले में पुलिस ने सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मृतक का चचेरा भाई सरजू उर्फ राजेश मरावी (30) है। आरोपी ने शराब के नशे में हुए विवाद के बाद प्रसन्न की गला दबा

.

पुलिस के अनुसार, 31 अक्टूबर की रात सरजू और प्रसन्न मरावी ने एक साथ शराब पी थी। इसी दौरान मुर्गा बनाने को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। आवेश में आकर सरजू ने प्रसन्न को जमीन पर गिरा दिया, उसके सीने पर घुटना रखकर गला दबा दिया, जिससे प्रसन्न की मौत हो गई।

हत्या के बाद आरोपी सरजू ने प्रसन्न के शव को खेत की झाड़ियों में लकड़ी के ढेर के पास छिपा दिया था। अगले दिन, 1 नवंबर को पुलिस ने शव बरामद किया था। प्रसन्न मरावी अत्यधिक शराब पीने के कारण अपनी पत्नी के घर से निकाले जाने के बाद गांव में ही एक खेत की झोपड़ी में रहता था।

गढ़ी थाना प्रभारी भूपेन्द्र पंद्रो ने बताया कि घटना से एक रात पहले आरोपी को मृतक प्रसन्न मरावी के साथ देखा गया था, जिससे पुलिस का संदेह शुरू से ही उस पर था। पूछताछ के दौरान संदेही सरजू उर्फ राजेश मरावी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।



Source link