Hunger strike from today, sitting on strike for seven days in Krishi Mandi | कृषि मंडी में सात दिन से धरने पर बैठे कर्मचारियों की आज से भूख हड़ताल

Hunger strike from today, sitting on strike for seven days in Krishi Mandi | कृषि मंडी में सात दिन से धरने पर बैठे कर्मचारियों की आज से भूख हड़ताल


श्याेपुर8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

माॅडल मंडी एक्ट लागू करने के विराेध में संयुक्त संघर्ष मोर्चा मंडी बोर्ड के आह्वान पर शहर की जैदा कृषि उपज मंडी में कर्मचारियों की हड़ताल गुरुवार काे लगातार सातवें दिन जारी रही। राज्य सरकार की बेरुखी से नाराज संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने आंदोलन में तेजी लाने का निर्णय लेते हुए 2 अक्टूबर से क्रमिक भूख हड़ताल का निर्णय लिया है।

इस संबंध में हड़ताली कर्मचारियों ने कलेक्टर को ज्ञापन दिया है। जिसमें माॅडल मंडी एक्ट वापस नहीं हाेेने तक जिले की सभी 6 मंडियों में कामकाज बंद रखकर शुक्रवार से क्रमिक भूख हड़ताल शुरू करने की जानकारी दी गई है। मंडियों में हड़ताल के कारण खरीफ सीजन की शुरुआात में सन्नाटा पसरा है।



Source link