Indore news update Congressmen protest gang rape incident in Hathras, Uttar Pradesh | कांग्रेसियों ने किया दुष्कर्मियों के नाश के लिए मां काली का आह्वान, बोले – मोदी, योगी, शिवराज के राज में बेटियों की रक्षा के लिए अवतार लो मां

Indore news update Congressmen protest gang rape incident in Hathras, Uttar Pradesh | कांग्रेसियों ने किया दुष्कर्मियों के नाश के लिए मां काली का आह्वान, बोले – मोदी, योगी, शिवराज के राज में बेटियों की रक्षा के लिए अवतार लो मां


इंदौर15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

घटना के विरोध स्वरूप कांग्रेस नेत्री ने मां काली का रूप धारण किया।

  • हाथरस की घटना के विरोध में कांग्रेसियों ने रीगल चौराहे पर प्रदर्शन किया
  • कांग्रेसियों ने राहुल गांधी पर नोएडा में हुई पुलिसिया कार्रवाई की भी निंदा की

यूपी के हाथरस में एक बेटी के साथ हुई दुखद घटना काे लेकर पूरा देश आक्रोशित है। घटना के विराेध में शुक्रवार काे रीगल चौराहे पर कांग्रेसियों ने अनाेखा प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने दुष्कर्मियों के नाश के लिए मां काली से फिर से धरती पर अवतार लेने और बेटियों को बचाने का आह्वान किया। इस दौरान एक कांग्रेस नेत्री ने मां काली का रूप धारण किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने विरोध में कुछ स्लोगन लिखी तख्तियां भी ले रखी थी। इनमें लिखा था – मोदी, योगी, शिवराज के राज में, बेटियों की रक्षा के लिए अवतार लो मां।

रीगल चौराहे पर स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर बैठे कांग्रेसी।

रीगल चौराहे पर स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर बैठे कांग्रेसी।

कांग्रेस प्रदेश सचिव विवेक खंडेलवाल का कहना है कि हाथरस में बहुत ही दर्दनाक घटना हुई है। यहां एक बेटी के साथ गैंगरेप कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। इसके अलावा मप्र के खरगोन और सतना में जिस प्रकार से घटनाएं हुईं, मोदी, योगी और शिवराज इस पूरे मामले में चुप हैं। अगर उनसे सरकार नहीं संभल रही है, तो इस्तीफा दे देना चाहिए। इसी कड़ी में हमने मां कालका से प्रार्थना की है कि हे मां आप वापस से अवतार लें और इस देश के दुष्कर्मियों का नाश करें, क्योंकि भाजपा की सरकार से ना तो देश संभल रहा है, ना बेटियों संभल रही हैं और ना ही किसान और रोजगार।

विवेक खंडेलवाल के नेतृत्व में किया प्रदर्शन।

विवेक खंडेलवाल के नेतृत्व में किया प्रदर्शन।

खंडेलवाल का कहना है कि हाथरस के डीएम जिस प्रकार से पीड़ित परिवार के लोगों पर दबाव डाल रहे हैं। राहुल गांधी पर जिस प्रकार से लाठीचार्ज की गई। कहां थे उसके सुरक्षा में लगे जवान। पुलिस उन्हें जान से मारने की कोशिश कर रहे थे। चाहे ये सरकार हमें 100 बार मारे, हम पीड़ित परिवार के साथ खड़े हुए हैं। ये गोडसे वादी लोग हैं। हम गोली खा लेंगे, लेकिन बेटियों को बचाने के लिए खड़े रहेंगे। काली का रूप धारण करने वाली युवती ने कहा कि हर लड़की को अब कालका का रूप धारण करने की जरूरत है। सरकार कुछ नहीं कर रही है। हाथरस में जो घटना घटी, उस बेटी को न्याय मिलना चाहिए।



Source link