Pastor died in suspicious circumstances in Jaini village, case registered | जैनी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में हलवाई की मौत, मामला दर्ज

Pastor died in suspicious circumstances in Jaini village, case registered | जैनी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में हलवाई की मौत, मामला दर्ज


श्योपुर7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जैनी में सोमवार तड़के युवक की संदिग्‍ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक जैनी गांव में हलवाई का काम करता था। पुलिस ने मृतक युवक का पीएम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। जबकि मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार आगरा के मरदानपुर पिनवार निवासी रामभरत (30) पुत्र छीतर बघेल हलवाई का काम करता था। लॉकडाउन के दौरान वह अपने साथियों के साथ जयपुर से जैनी गांव आ गया था और तभी से वह यहां रह रहा था। थाना प्रभारी एसआर कंसाना ने बताया कि सोमवार की सुबह रामभरत को अचानक मिर्गी के दौरे आने शुरू हो गए उसके साथी इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर निकले लेकिन उससे पहले ही दम तोड़ दिया।



Source link