Two-hour online class: On the first day only 20 percent of the students were able to join the classes. | दो घंटे की ऑनलाइन क्लास: पहले दिन 20 फीसदी छात्र ही कक्षाओं से जुड़ पाए

Two-hour online class: On the first day only 20 percent of the students were able to join the classes. | दो घंटे की ऑनलाइन क्लास: पहले दिन 20 फीसदी छात्र ही कक्षाओं से जुड़ पाए


शिवपुरी6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

वर्चुअल क्लास लेने आए प्रोफेसर।

  • मोबाइल लिंक के जरिए छात्रों को कॉलेज सॉफ्टवेयर से जोड़ा, रेडियो पर रात में 2 घंटे विशेषज्ञ देंगे टिप्स
  • पहले दिन जानकारी के अभाव में 20 फीसदी छात्र कक्षाओं से जुडे

स्कूलों की तर्ज पर अब कॉलेज में भी यूजी और पीजी कोर्स के लिए ऑनलाइन कक्षाओं की शुरुआत गुरुवार से हो गई। प्रचार प्रसार न होने से छात्रों को ऑनलाइन कक्षाओं की जानकारी नहीं थी इस वजह से पहले दिन महज 20 फीसदी छात्र ही ऑनलाइन कक्षाओं से जुडे। खास बात यह है कि लगातार 2 महीने तक चलने वाली इन ऑनलाइन कक्षाओं के लिए कॉलेज ने छात्रों के ग्रुप तैयार किए हैं और उनको कॉलेज की लिंक से जोडकर पढाई शुरु की है। इन दो महीनों में छात्रों को हर विषय की 2 यूनिट पूरी कराने के निर्देश उच्च शिक्षा विभाग ने जारी किए है।

गुरुवार से जिले के शासकीय महाविद्यालयों की ऑनलाइन कक्षाएं शुरु हो गई। जिसके तहत उच्च शिक्षा विभाग ने निर्देश जारी किए थे कक्षा बार छात्रों के यूजी और पीजी के ग्रुप बना लें और उसके आधार पर लिंक से छात्रों को जोडकर ऑनलाइन पढाई शुरु कराएं। निर्देशों के तहत प्राध्यापकों को प्रतिदिन 2 घंटे की कक्षाएं छात्र-छात्राओं की विषय वार लेनी है। इसमें 40 मिनट का एक पीरियड रहेगा। और फिर 40-40 मिनिट के 2 पीरियड और लगेंगे। इस तरह कुल तीन पीरियड के दौरान विद्यार्थियों को महाविद्यालय प्रबंधन उनके निर्धारित विषयों की पढाई कराएगा। पूरे 2 महीने तक विद्यार्थियों की यह कक्षाएं प्रोफेसर को लेनी है। और इसमें 2 यूनिट का पूरा कोर्स 2 माह के अंतराल में कराना है। छात्रों की शंका के समाधान के साथ उनको इन दो यूनिट में आने वाले हर सबजेक्ट की जानकारी उन्हें देनी है ताकि छात्र को कोई परेशानी न हो।

इस ऑनलाइन पढाई के दौरान सबसे ज्यादा परेशानी उन छात्रों की है जो ग्रामीण क्षेत्रों में रहते है। श्री मंत माधवराव सिंधिया शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिवपुरी के प्राचार्य प्रोफेसर महेंद्र कुमार की माने तो गांव में न तो उनके पास ऑनलाइन पढाई के लिए एंड्राइड मोबाइल है। और न ही वह इस पढाई से कनेक्ट हो पा रहे हैं। क्योंकि गांव में कहीं कहीं इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध नहीं है। इसलिए छात्रों को आन लाइन कनेक्टिविटी में जुड़ने की परेशानी है। लेकिन ऐसे छात्रों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं रेडियो से भी शुरु हो रही हैं।

रेडियो पर रात 9 से 11 बजे तक ऑनलाइन कक्षाएं
पीजी कॉलेज के केमिस्ट्री विभाग के प्रोफेसर डॉ दीपक की माने तो उच्च शिक्षा विभाग ने आकाशवाणी से रेडियो पर ऑनलाइन कक्षाएं रात 9 से 11 बजे तक 2 घंटे चलाने का कार्यक्रम बनाया है। इसका प्रसारण रेडियो से होगा जिसमें विषय विशेषज्ञ छात्रों की पढाई कराएंगे। इसमें सर्वाधिक लाभ उन छात्रों का होगा जो गांव में रहते हैं और इंटरनेट की सुविधा से नहीं जुड़ पाते। वह लाइट न होने के बाद भी रेडियो से अपनी कक्षाएं ले सकेंगे। इसका भी हम विधिवत कार्यक्रम जारी करेंगे।

3500 छात्रों के पंजीयन और जुडे महज 702 छात्र
जिले भर को छात्रों का ऑनलाइन डाटा लेने के बाद प्राचार्य महेंद्र कुमार ने बताया कि 20 फीसदी छात्रों ने पहले दिन ऑनलाइन कक्षाएं ली हैं। यानि पीजी कॉलेज में यूजी और पीजी के 3500 के करीब छात्र-छात्राएं हैं और उनमें से महज 702 छात्र ऑनलाइन कक्षाओं से जुडे। अब जो छात्र ऑनलाइन कक्षाओं से नहीं जुडे इनसे सीधी बात करने की तैयारी प्राचार्य कर रहे हैँ और कॉलेज के माध्यम से प्रचार प्रसार कर आगामी दिनों में 100 फीसदी छात्रों को जोडने की तैयारी है।

सभी छात्रों को जोड़ेंगे
पहला दिन था इसलिए छात्र तकरीबन 20 फीसदी जुड़े। कहीं छात्रों के पास एंड्रायड मोबाइल नहीं है तो कहीं नेट कनेक्टिविटी नहीं है। फिर भी हम सभी छात्रों से इन कक्षाओं से जोड़ने की तैयारी करेंगे।
प्रोफेसर महेंद्र कुमार, प्राचार्य पीजी कॉलेज शिवपुरी



Source link