शाजापुर के नर्सिंग होम में कोबरा सांप निकला: ड्रेसिंग रूम से किया रेस्क्यू , 5 फीट लंबा था, जंगल में छोड़ा गया – shajapur (MP) News

शाजापुर के नर्सिंग होम में कोबरा सांप निकला:  ड्रेसिंग रूम से किया रेस्क्यू , 5 फीट लंबा था, जंगल में छोड़ा गया – shajapur (MP) News


शाजापुर के पाटीदार नर्सिंग होम में सोमवार दोपहर 1 बजे एक ब्लैक कोबरा दिखने से हड़कंप मच गया। सांप अस्पताल के ड्रेसिंग रूम में मिला। इससे मरीज और स्टाफ दहशत में आ गए।

.

अस्पताल प्रबंधन ने तुरंत रेस्क्यू एक्सपर्ट जितेंद्र मालवीय को सूचना दी। मौके पर पहुंचे मालवीय ने सावधानी से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कुछ देर की मशक्कत के बाद उन्होंने कोबरा को पकड़ लिया।

मालवीय ने बताया कि सांप 4 से 5 फीट लंबा था। उन्होंने इसे जंगल में सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। सांप के पकड़े जाने के बाद अस्पताल प्रबंधन और मरीजों ने राहत की सांस ली।

डॉ. राजकुमार पाटीदार ने बताया कि सांप कहां से आया, इसकी जानकारी नहीं है, लेकिन तुरंत रेस्क्यू एक्सपर्ट को बुलवाकर इसे सुरक्षित जंगल में छुड़वाया गया। सांप 4 से 5 फीट लंबा था।

इससे पहले भी शाजापुर के एक सरकारी स्कूल और कलेक्ट्रेट कार्यालय में सांप घुसने के मामले सामने आ चुके हैं। घटना के बाद मरीजों और स्टाफ ने राहत की सांस ली।



Source link