Virat Ahimsa rally on Sonagir Siddha area and Munichree’s Keshloch ceremony on 4th | सोनागिर सिद्ध क्षेत्र पर विराट अहिंसा रैली और मुनिश्री के केशलोच समारोह 4 को

Virat Ahimsa rally on Sonagir Siddha area and Munichree’s Keshloch ceremony on 4th | सोनागिर सिद्ध क्षेत्र पर विराट अहिंसा रैली और मुनिश्री के केशलोच समारोह 4 को


दतिया10 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • देश के कोने-कोने से आएंगे जैन श्रद्धालु

क्रांतिवीर मुनिश्री प्रतीक सागर जी महाराज के मार्गदर्शन एवं पावन सानिध्य में विराट अहिंसा महारैली एवं केशलोच समारोह 4 अक्टूबर को सोनागिर सिद्धक्षेत्र में होगा। कार्यक्रम आचार्य पुष्पदंत सागर चातुर्मास समिति भारत एवं दिगंबर जैन जागरण युवा संघ रजिस्टर मुंबई द्वारा आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में शिवपुरी, करेरा, दतिया, डबरा, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, इंदौर, दिल्ली समेत कई प्रदेशों से जैन श्रद्धालु शामिल होंगे। चातुर्मास समिति के प्रचार मंत्री सचिन जैन आदर्श कलम ने बताया कि भगवान महावीर स्वामी के संदेश को जन जन तक पहुंचाने हेतु इस अहिंसा रैली का आयोजन किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम में आचार्यश्री आदर्श सागर जी महाराज, आचार्यश्री धर्म भूषण जी महाराज, आर्यिका कीर्ति मति माताजी एवं आर्यिका प्रसन्न मति माताजी आदि का पावन सानिध्य प्राप्त होगा। अहिंसा रैली का प्रारंभ सुबह 8:45 बजे होगा। जिसमें 10 वर्ष से लेकर 15 वर्ष तक के बच्चे गांधी वेशभूषा में तथा श्रावक श्राविका है सफेद वस्त्र और केसरिया वस्त्रों में सम्मिलित होंगे। मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ रैली का समापन अमोल वाली धर्मशाला में होगा। तत्पश्चात 9:45 पर जैन धर्म की विशेष साधना कहीं जाने वाली केशलोच क्रिया होगी। मुनिश्री प्रतीक सागर महाराज अपने सर मूंछ ढाणी के बालों को अपने हाथों से उखाड़ेंगे एवं उपवास रखेंगे।

यह कार्यक्रम भी होंगे-
कार्यक्रम में नृत्य मंगलाचरण, आचार्य श्री पुष्पदंत सागर जी महाराज के चित्र का अनावरण, दीप प्रज्वलन, 31 परिवारों द्वारा शास्त्र भेंट, 8 परिवारों द्वारा पाद प्रक्षालन, अतिथियों का स्वागत, 108 दीपों से महाआरती, आने वाले सभी लोगों का कार्यक्रम के पश्चात स्वामी वात्सल्य भोज का आयोजन किया जाएगा। मुनिश्री प्रतीक सागर महावीर या महाविनाश विषय पर धर्म सभा को संबोधित करेंगे।



Source link