दतिया11 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
यूपी के हाथरस में दलित युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर बेरहमी से हत्या करने से जिले के अंदर रहने वाले लोगों में आक्रोश है। गुरुवार को बाल्मीकि समाज ने कलेक्टोरेट पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम अपर कलेक्टर विवेक रघुवंशी को ज्ञापन सौंपकर दरिंदों को फांसी देने की मांग की। शाम को पूरे शहर में कैंडल मार्च निकाला गया।
वहीं सेंवढ़ा में भी हाथरस की घटना के विरोध में सामाजिक कार्यकर्ता राष्ट्रीय सफाई मजदूर संघ के तत्वावधान में कृषि उपज मंडी से अमरेश्वर मंदिर, सदर बाजार होते हुए मौन जुलूस बसस्टैंड पर पहुंचा। यहां बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा के समक्ष मौजूद लोगों ने हाथ में कैंडल लेकर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की।