डबरा16 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
छत के पंखे पर रस्सी का फंदा डालकर बुधवार रात एक युवक ने फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रामगढ़ में रहने वाला राकेश जाटव(38) पुत्र छविराम जाटव रात के समय खाना खाकर सो गया। सुबह वह अपने कमरे में छत के पंखे पर रस्सी के फंदे पर लटका मिला और उसकी मौत हो गई थी। पिता छविराम ने बेटे को फंदे पर लटके देख इसकी सूचना सिटी पुलिस को दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा पीएम के लिए भिजवाया। बताया जा रहा है कि राकेश शराब पीने का आदी था और रात में उसका इसी बात को लेकर पत्नी से झगड़ा भी हुआ था। फिलहाल पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।