Claims and objections will be taken on the draft voter list of urban bodies by 7 October | नगरीय निकायों की प्रारूप मतदाता सूची पर 7 अक्टूबर तक दावे-आपत्ति लिए जाएंगे

Claims and objections will be taken on the draft voter list of urban bodies by 7 October | नगरीय निकायों की प्रारूप मतदाता सूची पर 7 अक्टूबर तक दावे-आपत्ति लिए जाएंगे


टीकमगढ़19 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगरीय निकायों की फोटोयुक्त मतदाता सूची पुनरीक्षण-2020 की स्थगित प्रक्रिया पुनः शुरू की गई है। नगरीय निकायों के निर्वाचन के लिए फोटो युक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण की प्रक्रिया एक जनवरी 2020 की संदर्भ तारीख के आधार पर तैयार की जा रही है। इसके तहत फोटोयुक्त मतदाता सूची पुनरीक्षण-2020 के दावा आपत्ति केंद्र पर दावे-आपत्ति प्राप्त करने की तिथि 28 सितंबर से 7 अक्टूबर 2020 दोपहर 3 बजे तक निर्धारित की गई है। दावा-आपत्ति आवेदन पत्रों के निराकरण की अंतिम तिथि 14 अक्टूबर 2020 निर्धारित की गई है। फोटोयुक्त और फोटो रहित अंतिम मतदाता सूची जनरेट करने तथा फोटो रहित अंतिम मतदाता सूची को वेबसाइट पर अपलोड करने की अंतिम तिथि 24 अक्टूबर 2020 निर्धारित की गई है। फोटोयुक्त अंतिम मतदाता सूची को मुद्रित कर 26 अक्टूबर को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को उपलब्ध करायी जाएगी। फोटोयुक्त अंतिम मतदाता सूची का नगरपालिका वार्ड तथा अन्य विहित स्थानों पर 28 अक्टूबर को सार्वजनिक प्रकाशन तथा अंतिम मतदाता सूची की फोटोरहित, सीडी, विक्रय के लिये उपलब्ध करायी जाएगी।

नगर पालिका की फोटोयुक्त मतदाता सूची मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दलों को निःशुल्क उपलब्ध कराने तथा फोटोयुक्त अंतिम मतदाता सूची के सार्वजनिक प्रकाशन का प्रमाण-पत्र 29 अक्टूबर 2020 को स्कैन कर अपलोड किया जाएगा।



Source link