- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- Madhya Pradesh Election News: Congress Candidate Premchand Guddu Arrives From DIG Office In Indore
इंदौर19 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पूर्व मंत्री जीतू पटवारी के साथ मुखौटा लगाकर वीडियो वायरल किया गया है।
- सांवेर विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमचंद गुड्डू मंत्री तुलसी सिलावट को चुनौती दे रहे हैं
- गुड्डू ने वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले में मंत्री तुलसी सिलावट पर आरोप लगाया
मप्र की 28 विधानसभा सीटों पर सबसे हॉट सीट कही जाने वाली सांवेर सीट पर अब मुकाबला सोशल मीडिया में वायरल वीडियो तक पहुंच गया है। कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमचंद गुड्डू के चार से पांच वीडियो वायरल हुए हैं। जिसमें उनका मुखौटा लगाकर जमीन पर कब्जा करने वाला, चैन छीनने वाला बताया गया है। इतना ही नहीं फिल्मी डायलॉग का उपयोग करते हुए उन्हें शराब खोरी और लड़की बाजी करने वाला तक बता दिया गया है। मामले में गुड्डू ने आईजी से शिकायत की है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी मंत्री सिलावट पर वीडियो वायरल करवाने का आरोप लगाया है।

ग्रामीण जिला अध्यक्ष सदाशिव यादव और गुड्डू ने डीआईजी को लिखित शिकायत की है।
सावेर से कांग्रेस प्रत्याशी प्रेम चन्द गुड्डू शनिवार दोपहर डीआईजी ऑफिस पहुंच और डीआईजी से मिलकर मामले की शिकायत की। उन्होंने डीआईजी को बताया कि सोशल मीडिया पर उनके कुछ गलत वीडियो वायरल कर उनके चरित्र पर कीचड़ उछाला जा रहा है। वायरल वीडियो में जमीन पर कब्जा करने वाला बताया जा रहा है। ग्रामीण जिला अध्यक्ष सदाशिव यादव और गुड्डू ने डीआईजी को लिखित शिकायत कर मामले में कार्रवाई करने की मांग की है।

फिल्मी डायलॉग के साथ गुड्डू का चेहरा लगाया गया है।
गुड्डू ने कहा कि सिलावट हार के डर से बाैखला गए हैं। फर्जी आईडी बनाकर चरित्र हनन करने का प्रयास कर रहे हैं। वे साइबर क्राइम करवा रहे हैं। उनके रिश्तेदार कई विभागों में हैं। वे सभी चुनाव को प्रभावित कर रहे हैं। इंदौर के गुंडे बदमाशों को भी उन्होंने हायर कर लिया है। हमने डीआईजी को मामले में शिकायत की है। हमने चुनाव को प्रभावित करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है। वीडियो को लेकर कहा कि मैंने तो नहीं देखे, लेकिन हमारे जो साइबर एक्सपर्ट हैं, उन्होंने बताया कि किसी वीडियो में जमीन पर कब्जा करने का बताया गया है। कहीं पर फिल्मी डायलॉग में मुखौटा पहना दिया गया है। इन लोगों ने करीब 5 वीडियो वायरल किए हैं। डीआईजी ने मामले को साइबर सेल को देने की बात कही है। वहीं, मामले में डीआईजी ने कहा कि सोशल मीडिया में वायरल वीडियो का परीक्षण करवाया जा रहा है।