Madhya Pradesh Monsoon News: Monsoon Starts To Exit, No rain in entire MP except Singrauli and Sidhi in next 24 hours | ग्वालियर और चंबल संभागों के कुछ हिस्से से जा चुका है; इसी कारण यहां तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, तो भोपाल में रात का पारा सबसे ज्यादा गिरा

Madhya Pradesh Monsoon News: Monsoon Starts To Exit, No rain in entire MP except Singrauli and Sidhi in next 24 hours | ग्वालियर और चंबल संभागों के कुछ हिस्से से जा चुका है; इसी कारण यहां तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, तो भोपाल में रात का पारा सबसे ज्यादा गिरा


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Madhya Pradesh Monsoon News: Monsoon Starts To Exit, No Rain In Entire MP Except Singrauli And Sidhi In Next 24 Hours

भोपाल13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भोपाल के बड़े तालाब में लहरें शीतलदास की बगिया की सीढ़ीयों से टकराती हुईं। लोग यहां पर बैठकर तालाब का नजारा देखते हैं।

  • अगले 24 घंटे में सिंगरौली और सीधी को छोड़ पूरे मध्यप्रदेश में बारिश की संभावना नहीं
  • मौसम विभाग के अनुसार अब 6 अक्टूबर तक इस स्थिति में ज्यादा कोई बदलाव नहीं होगा

मध्यप्रदेश में जून में जमकर बरसने वाले बादल अब प्रदेश से विदाई ले रहे हैं। सबसे पहले ग्वालियर और चंबल संभाग के कुछ हिस्से से यह जा चुका है। यही कारण है कि अगले 24 घंटे से लेकर 6 अक्टूबर तक सिंगरौली और सीधी को छोड़ शेष मध्यप्रदेश में बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि अभी की स्थिति में मध्य प्रदेश की बारिश का कोटा पूरा हो चुका है। मौसम विभाग ने शनिवार को इसकी अधिकारिक घोषणा कर दी।

सुबह हल्का कोहरा छाने लगा है। यह फोटो मुबारकपुर रोड का है। फोटो- शान बहादुर

सुबह हल्का कोहरा छाने लगा है। यह फोटो मुबारकपुर रोड का है। फोटो- शान बहादुर

ग्वालियर फिर हुआ गर्म

बारिश नहीं होने के कारण अब मौसम में भी तेजी से बदलाव होने लगा है। जहां दिन में उमस और गर्मी से लोगों को परेशानी हो रही है, वहीं रात से लेकर सुबह तक ठंड का एहसास होने लगा है। इससे ग्वालियर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह प्रदेश में सबसे अधिक रहा। भोपाल, सागर, छिंदवाड़ा, मंडला, मलाजखंड और दतिया में रात में न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।

भोपाल के बड़े तालाब में शाम के समय नजारा।

भोपाल के बड़े तालाब में शाम के समय नजारा।

अगले 3 दिन तक बारिश की संभावना नहीं

मौसम विभाग के अनुसार 6 अक्टूबर तक प्रदेश में कहीं कोई बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि सिंगरौली और सीधी जिले में कहीं-कहीं वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इसके अलावा पूरे प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

प्रदेश में मानसून की स्थिति

मध्यप्रदेश में अब तक औसत से अधिक बारिश हो चुकी है। एक जून से लेकर 30 सितंबर तक 5% अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है। यह नॉर्मल है। पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत 1048.2 मिमी के बारिश मुकाबले 1025.1 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। यह औसत से 2% कम है। हालांकि पश्चिमी मध्य प्रदेश में 857.7 मिलीमीटर की तुलना में 964.5 मिलीमीटर बारिश अधिक हुई। यह औसत से 12% अधिक है।

जिलों में बारिश की स्थिति
कम बारिश वाले इलाके

जिला औसत बारिश से कम
भिंड 32% कम
ग्वालियर 31% कम
दतिया 26% कम
छतरपुर 24% कम
कटन 21% कम
मंदसौर 21% कम
मुरैना 20% कम
टीकमगढ़ 20% कम

सामान्य बारिश वाले जिले

प्रदेश के 28 जिलों में सामान्य बारिश रिकॉर्ड की गई। सामान्य बारिश का आंकड़ा औसत बारिश से 19% अधिक और 19% कम को माना जाता है।

औसत से कम बारिश वाले जिले (रिकॉर्ड में सामान्य बारिश)

जिला बारिश का अंतर
सतना 18% कम
पन्ना 16% कम
श्योपुर 14% कम
सागर 13% कम
सीधी 12% कम
शहडोल 12% कम
नीमच 10% कम
बालाघाट 9% कम
जबलपुर 7% कम
दमोह 7% कम
गुना 5% कम
शिवपुरी 4% कम

औसत से अधिक बारिश वाले जिले (रिकॉर्ड में सामान्य बारिश)

जिला बारिश का अंतर
खरगौन 18% अधिक
बैतूल 17% अधिक
बुरहानपुर 14% अधिक
सिवनी 12% अधिक
हरदा 11% अधिक
अशोकनगर 10% अधिक
विदिशा 10% अधिक
अलिराजपुर 7% अधिक
डिंडोरी 9% अधिक
नरसिंहपुर 8% अधिक
अनूपपुर 7% अधिक
रीवा 3% अधिक
धार 3% अधिक
उमरिया 2% अधिक
मंडला 0% सामान्य
होशंगाबाद 0% सामान्य

अधिक बारिश वाले जिले

15 जिलों में औसत से अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है

जिला बारिश का अंतर
देवास 53%
इंदौर 46%
सीहोर 37%
छिंदवाड़ा 36%
रायसेन 30%
भोपाल 30%
झाबुआ 30%
उज्जैन 28%
खंडवा 27%
सिंगरौली 27%
रतलाम 25%
शाजापुर 21%
आगर मालवा 21%
बड़वानी 19%



Source link