श्योपुर9 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- 25 सितंबर से जारी है मंडी में कर्मचारियों व व्यापारियों की हड़ताल
वेतन भत्तों और मंडी एक्ट में किए गए संशोधन को लेकर मंडी के कर्मचारियों ने शुक्रवार से भूख हड़ताल शुरु कर दी है। कर्मचारियों की मांग है कि उन्हें वेतन भत्ता दिया जाए और वह तब तक नही हटेंगे जब तक सरकार उनकी मांगें पूरी नही कर देती है। ऐसे में यह हड़ताल निरंतर जारी रहेगी।
कृषि एक्ट के विरोध में व्यापारी तो मंडी एक्ट व वेतन भत्तों को लेकर मंडी कर्मचारी 25 सितंबर से हड़ताल पर है। इसके चलते मंडी में कारोबार पूरी तरह से ठप है न तो फसलों की नीलामी हो रही है और न ही दफ्तर में कोई काम काज चल रहा है। शुक्रवार को मंडी कर्मचारियों ने संयुक्त कर्मचारी मोर्चा के बैनरतले भूख हड़ताल शुरू कर दी है।