मौत पर संशय: युवक ने ससुराल में जहर खाकर जान दी, ससुराल वाले बोले – तीन लोगों की राइटिंग का सुसाइड नोट वायरल कर रहे परिजन

मौत पर संशय: युवक ने ससुराल में जहर खाकर जान दी, ससुराल वाले बोले – तीन लोगों की राइटिंग का सुसाइड नोट वायरल कर रहे परिजन


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कनाड़िया पुलिस ने केस दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

  • खरगोन में रहने वाला युवक पत्नी को लेकर ससुराल में दिवाली मनाने आया था, यहीं करने लगा काम

खरगोन के एक गांव में रहने वाले युवक ने भूरी टेकरी स्थित ससुराल में आत्महत्या कर ली। ससुराल वालों ने बताया कि युवक की मौत के बाद उसके घर वाले वाॅट्सएप पर तीन अलग-अलग राइटिंग का सुसाइड नोट वायरल कर रहे हैं। उसने जान क्यों दी, ये अभी भी संशय बना हुआ है। वायरल सुसाइड नोट में ससुराल वालों पर मारपीट और प्रताड़ित करने का आरोप है।

कनाडिया पुलिस के अनुसार खरगोन के दानखेड़ा गांव में रहने वाले 24 वर्षीय राहुल पिता ओम राठौर ने भूरी टेकरी स्थित ससुराल में बुधवार शाम बाथरूम में जाकर जहर खा लिया। उसे परिजन एमवायएच लाए, जहां शाम 6 बजे मौत हो गई। तब उसके पास से सुसाइड नोट नहीं मिला था। ससुर कैलाश ने बताया कि कुछ साल पहले बेटी निशा के साथ राहुल की शादी की थी। दिवाली पर राहुल निशा और दो बच्चों को लेकर इंदौर आया था। बोला यहीं त्योहार मनाउंगा। फिर यहीं काम देखकर नए मकानों में टाइल्स लगाने लगा था।

बुधवार को उसने अचानक जहर खा लिया। उधर, अगले दिन परिवार और समाज के लोगों के मोबाइल पर कुछ लोगों ने सुसाइड नोट पहुंचाया, जिसमें तीन तरह की हैंड राइटिंग होने का आरोप है। ससुराल पक्ष का आऱोप है कि जब जेब से सुसाइड नोट नहीं मिला, तो फिर वाॅट्सएप पर कैसे वायरल हो रहा है। मृतक खुद भी पढ़ा लिखा था, वह भी सुसाइड नोट लिख सकता था। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, गांव से राहुल के घरवालों ने हत्या की आशंका जताई है। कहा है कि इसकी जांच होना चाहिए।

ड्यूटी पर लगाई फांसी
उधर, लसूडिया इलाके में बुधवार रात नगर निगम के कर्मचारी ने फांसी लगाकर जान दे दी। रात को गुलाब बाग स्थित पानी की टंकी के नीचे बने कमरे में शव फंदे पर मिला। पुलिस के अनुसार, मृतक का नाम सुनील सिलोरे निवासी बापू गांधी नगर है। भाई अमोल ने बताया, वह निगम के पीएचई विभाग में पदस्थ था। रात को टंकियों में पानी भरता था। रात में गुलाब बाग स्थित पानी की टंकी के नीचे बने कमरे में रुकता था। फिलहाल, आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link