The laborer, who was in severe condition in the hospital for an hour, was not on duty, doctor sent from 108 ambulance to Gwalior | अस्पताल में गंभीर हालत में एक घंटे तक तड़पता रहा मजदूर ड्यूटी पर नहीं थे डाॅक्टर, 108 एंबुलेंस से ग्वालियर भेजा

The laborer, who was in severe condition in the hospital for an hour, was not on duty, doctor sent from 108 ambulance to Gwalior | अस्पताल में गंभीर हालत में एक घंटे तक तड़पता रहा मजदूर ड्यूटी पर नहीं थे डाॅक्टर, 108 एंबुलेंस से ग्वालियर भेजा


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • Dabra
  • The Laborer, Who Was In Severe Condition In The Hospital For An Hour, Was Not On Duty, Doctor Sent From 108 Ambulance To Gwalior

आंतरी16 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

आंतरी अस्पताल में दर्द से तड़पता मजदूर।

  • मवेशियों से बचने के लिए 40 फीट गहरे कुंए में गिरने से घायल हुआ था मजदूर

मजदूरी करके घर वापिस लौट रहा एक मजदूर शुक्रवार को शाम करीब सात बजे अंधेरा होने की वजह से मवेशियों के बचने के फेर में चालीस फीट गहरे कुंए में गिर गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे देख लिया तो तो उसे तत्काल रस्सी की सहायता से बाहर निकाला।

इसके बाद गंभीर हालत में ही उसे अस्पताल लेकर गए। लेकिन अस्पताल में डयूटी पर तैनात डॉक्टर गायब मिले, जिसके चलते वह एक घंटे तक अस्पताल में ही तड़पता रहा। बाद में 108 एंबुलेंस की सहायता से उसे इलाज के लिए ग्वालियर अस्पताल ले जाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार अशोक कुशवाह 40 पुत्र रामदयाल कुशवाह निवासी वार्ड क्रमांक काजी मोहल्ला मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता है। शुक्रवार को शाम करीब सात बजे वह मजदूरी करके घर लौट रहा था। तभी कलारी वाली गली में रोड किनारे बने कुएं में अंधेरा होने की वजह से मवेशियों से बचने के फेर में कुंए में गिर गया।

आवाज सुनकर वहां मौजूद लोग दौड़कर गए और रस्सी की सहायता से उसे बाहर निकाला बाद में गंभीर हालत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। जहां पर डयूटी पर तैनात डॉक्टर पुनीत राठौर गायब मिले, जिसकी वजह से उसका प्राथमिक इलाज नहीं मिल सका। एक घंटे तक वह अस्पताल में ही तड़पता रहा। बाद में 108 एंबुलेंस की सहायता से उसे इलाज के लिए ग्वालियर अस्पताल ले जाया गया।



Source link