When stopped for checking, the bike rider ran away after calling himself a journalist | चैकिंग के लिए रोका तो खुद को पत्रकार बताकर भाग गया बाइक सवार

When stopped for checking, the bike rider ran away after calling himself a journalist | चैकिंग के लिए रोका तो खुद को पत्रकार बताकर भाग गया बाइक सवार

शाजापुर12 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

शाजापुर शुक्रवार शाम कोतवाली थाने के सामने हो रही चैकिंग के दौरान प्रेस लिखी बाइक को पुलिस ने रोका तो बाइक सवार ने अपना परिचय जी टीवी के पत्रकार के रूप में देते हुए कई बड़े अखबारों और न्यूज चैनलों के अधिकारियों की बात करते हुए पुलिस को चकमा दे भाग निकला। जानकारी के अनुसार पूछताछ में युवक ने अपना नाम विष्णु बताते हुए खुद को जी टीवी का पत्रकार बताया। पुलिस के पास युवक के संबंध में कोई जानकारी नहीं होने पर उसे छोड़ना पड़ा। लेकिन उक्त जानकारी जब जी-टीवी के स्थानीय पत्रकार मनोज जैन को पता चली तो उन्होंने इस युवक के संबंध में पड़ताल कराई तो युवक फर्जी निकला। वह दो माह पहले न्यूज-24 में काम करता था।

Source link