पिपरिया5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
नगर समरसता मंच पिपरिया के द्वारा उत्तर प्रदेश के हाथरस और राजस्थान के अजमेर में हुई दुराचार की घटनाओं के विराेध में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन नायब तहसीलदार नवल किशोर कटारे को साैंपा है। इस दाैरान देवेश तोमर, दिनेश रघुवंशी, राजेश रजक, राजेश दुबे, कामता प्रसाद बादल, बसंत जायसवाल, नीरज बसेड़िया, संजय मिश्रा, पूनमचंद वर्मा, संगीत ठाकुर, यश भार्गव आदि उपस्थित रहे। वहीं अहिरवार समाज अंबेडकर सेवा संगठन ने भी तहसीलदार काे ज्ञापन सौंपकर घटना का विराेध जताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान भागचंद अहिरवार, बीएस ठाकुर, मोहनलाल, अमर सिंह, टीकाराम, तुलसीराम, योगेश अहिरवार, मनोज कुमरे, ओमप्रकाश, धर्मेंद्र नागवंशी, खुशीलाल अहिरवार, शशिकांत अहिरवार आदि उपस्थित थे।