Surkhi BJP candidate visits villages, people used to say Congress party is bad, so came to good party: Rajput | सुरखी भाजपा प्रत्याशी ने किया गांवों का दौरा, लोग कहते थे कांग्रेस पार्टी खराब है, इसलिए अच्छी पार्टी में आ गया : राजपूत

Surkhi BJP candidate visits villages, people used to say Congress party is bad, so came to good party: Rajput | सुरखी भाजपा प्रत्याशी ने किया गांवों का दौरा, लोग कहते थे कांग्रेस पार्टी खराब है, इसलिए अच्छी पार्टी में आ गया : राजपूत


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sagar
  • Surkhi BJP Candidate Visits Villages, People Used To Say Congress Party Is Bad, So Came To Good Party: Rajput

सागर17 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सुरखी उपचुनाव में भाजपा के संभावित प्रत्याशी राजस्व और परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने शनिवार को पठा, धाना, विदवांस, हीरापुर, खमकुंआ, टेकापार आदि गांवों में लोगों से मुलाकात की। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि कांग्रेस ने सिर्फ झांसा देकर वोटों की ठगी कर ली थी। न तो 2 लाख रुपए के कर्ज माफ हुए और न ही गांव-गांव मे गौशाला बनी।

इसके जबाब मे मंत्री राजपूत ने कहा कि लोग हमसे कहते थे कि भैया आप तो अच्छे हो लेकिन पार्टी खराब है, इसलिए अब अच्छी पार्टी मे आ गए हैं। विदवांस में उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस में मुझे मंत्री जरूर बना दिया था लेकिन कमलनाथजी से क्षेत्र में विकास कार्यों की मांग की तो उन्‍होंने हमेशा अनसुना किया। इसी उपेक्षा के कारण और क्षेत्र की जनता की मांग पर मैंने वह पार्टी ही छोड़ दी। अब जिस पार्टी में हूं सब जानते हैं, भाजपा विकासवादी पार्टी है। आज आमजन को जो भी सुविधाएं मिल रही हैं, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की देन है।

अब विकास कार्यों की पूरे सुरखी विधानसभा क्षेत्र मे कोई कमी नहीं आएगी क्योंकि साढ़े तीन साल तक विकास पुरुष मुख्यमंत्री हैं। कांग्रेस ने जनता के साथ सिर्फ छल किया इसलिए जनता कांग्रेस और कमलनाथ को करारा जबाब जरूर देगी। जबेरा विधायक धर्मेंद्र लोधी ने कहा कि देश की आन-बान और शान के लिए मर मिटने वाली लोधी समाज कभी देशद्रोही पार्टी के लिए वोट नही दे सकती। भाजपा भगवान राम के सिद्धांतों पर चलने वाली पार्टी है। इसलिए देशभक्ति से ओत-प्रोत पार्टी से जुडें।



Source link