डबरा8 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- भाजपा: गृह मंत्री डबरा-भांडेर में सक्रिय
आज विपक्ष के लोग दल बदलने का आरोप लगा रहे हैं लेकिन वे पहले अपने गिरेबां में झांककर देखें कि इमरती तो अपने नेता के साथ आई थी। जो पहले उनका नेता था, वही अब भी है लेकिन आरोप लगाने वाले ये देखें कि वे किसके साथ अपनी पार्टी छोड़कर आए। यह बात प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कही।
वे शनिवार काे डबरा में साहू समाज की धर्मशाला में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कमलनाथ सरकार ने किसानों और आम लोगों को धोखा दिया है जबकि शिवराज सरकार ने विकास किया है। डबरा मेें वे 15 साल से अवरुद्ध हुए विकास को 3 साल में करके दिखाएंगे। इस दौरान मंत्री इमरती देवी सुमन और जिला ग्रामीण अध्यक्ष कौशल शर्मा भी मौजूद रहे।
दतिया में बोले- मुझे और पार्टी को देखकर काम करें
गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने शनिवार को ही भांडेर विधानसभा क्षेत्र के यादव समाज की बैठक दतिया में बुलाई। इस बैठक में समाज के कुछ लोग बोले कि संतराम का रवैया ठीक नहीं है। इस पर गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि आप पार्टी और मुझे देखकर भाजपा के पक्ष में काम करें। मैं हर वक्त 24 घंटे आपके काम के लिए तैयार हूं।
समाज के लिए मैं आधी रात को भी तैयार रहूंगा। इसलिए आप पार्टी और मुझे देखें। यदि मुझसे कोई शिकायत हैं तो बताएं। उन्होंने क्षेत्र से भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रहे जगदीश यादव को लेकर कहा कि मैंने इनका पूरा साथ दिया। बता दें कि भांडेर विधानसभा क्षेत्र में यादव और दांगी समाज काे गेम चेंजर माना जाता है।
यही कारण है कि गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने इन दोनाें समाजों के बीच अपनी पैठ बनाने के लिए सामाजिक स्तर पर बैठकें शुरू कर दी हैं। वे रविवार को भांडेर विधानसभा क्षेत्र के दांगी समाज के वरिष्ठ लोगों से मुलाकात करेंगे।