UP thug who arrested money from ATM arrested, got many cards, BJP’s flag was found in the car from | एटीएम से रुपए उड़ाने वाला यूपी का ठग गिराेह गिरफ्तार, कई कार्ड मिले, जिस कार से आए उसमें लगा था भाजपा का झंडा

UP thug who arrested money from ATM arrested, got many cards, BJP’s flag was found in the car from | एटीएम से रुपए उड़ाने वाला यूपी का ठग गिराेह गिरफ्तार, कई कार्ड मिले, जिस कार से आए उसमें लगा था भाजपा का झंडा


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sagar
  • UP Thug Who Arrested Money From ATM Arrested, Got Many Cards, BJP’s Flag Was Found In The Car From

सागर18 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

एसबीआई की सिविल लाइन ब्रांच के बाहर लगे एटीएम से रुपए निकालते समय शनिवार दाेपहर यूपी के जालसाजाें का गिराेह पकड़ा गया है। वे यूपी पासिंग जिस कार से आए थे, उसमें भाजपा का झंडा लगा हुआ है। एटीएम के गार्ड की सतर्कता से 4 बदमाश पकड़े गए। उनके पास से जनधन खाताें के एटीएम कार्ड मिले हैं। पेंचकस से एटीएम का सेंसर ताेड़कर और शटर उठाकर रुपए ट्रांजेक्शन का फर्जीवाड़ा सामने आ सकता है। बदमाशाें के पास कई एटीएम कार्ड, माेबाइल और रुपए मिले हैं। इनमें कुछ जनधन खाताें के हैं। काेतवाली पुलिस बदमाशाें से पूछताछ कर रही है। एक दाे दिन में बड़ा खुलासा हाे सकता है।

जानकारी के अनुसार शनिवार काे दाेपहर करीब 12.15 पर सिविल लाइन एसबीआई के एटीएम सामने यूपी की सफेद कलर की कार क्रमांक यूपी 77 एई 1937 से चार युवक उतरे। इनमें से दाे कार के पास खड़े हुए और दाे युवक एटीएम के अंदर पहुंचे। उनके पास कई एटीएम और यूपी की कार देख यहां के गार्ड इमरत सिंह व मुकेश सिंह ठाकुर काे संदेह हुआ। उन्हें अपने सीनियर मुकेश मिश्रा काे जानकारी दी। तीनाें ने बदमाशाें से पूछताछ की ताे वे भागने लगे। गार्ड ने चाराें बदमाशाें काे दबाेच लिया। काेतवाली पुलिस काे सूचना दी गई। पुलिस बदमाशाें काे थाने लाई। देर रात तक उनसे पूछताछ चल रही थी।

एक बदमाश ने माेबाइल से उड़ा दिया डाटा
जब बदमाशाें काे पुलिस कार से ले जाने लगी ताे एक बदमाश ने अपने माेबाइल का डाटा डिलीट कर दिया। संभवत: माेबाइल में ठगी से जुड़ा काेई डाटा था। पहले भी इस तरह का गिराेह पकड़ा गया था।काेतवाली थाना प्रभारी उपमा सिंह का कहना था कि अभी एफआईआर दर्ज नहीं की। खाताें की डिटेल्स निकलवाई है। जनधन खाताें से भी ठगी का शक है।

यूपी के किसी भाजपा नेता की है कार

कार के आगे भाजपा का झंडा लगा मिला। इस वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर जानकारी निकालने की काेशिश की गई, लेकिन काेई रिकार्ड नहीं मिला। एडिशनल एसपी सागर विक्रम सिंह कुशवाह का कहना है कि पकड़े गए ठग गिराेह से पूछताछ चल रही है। वे किस तरह से ठगी करते थे उनके साथ और काैन था यह पता कर रहे हैं। उनसे एटीएम कार्ड मिले हैं। एक साथी भागने की भी जानकारी है। जल्द ही इस मामले में खुलासा करेंगे।



Source link