दुबई: रविवार को खेले गए आईपीएल 2020 (IPL 2020) के 18वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) की टीम को 10 विकेट से रौंद कर धमाकेदार जीत दर्ज की है. सीएसके को यह ऐतिहासिक जीत टीम के सलामी बल्लेबाज शेन वॉटसन (Shane Watson) और फाफ डू प्लेसिस (Faf du plessis) ने अपने शानदार खेल के दम पर दिलाई है.
वॉटसन-डू प्लेसिस की ओपनिंग जोड़ी ने पंजाब की ओर से मिले 179 रनों के लक्ष्य को 17.3 ओवर में 181 रन बनाकर हासिल कर लिया. इसके साथ ही इन दोनों बल्लेबाजों ने आईपीएल में कई सारे कीर्तिमान रच दिए हैं.
सीएसके के लिए विकेटों के अतंर आईपीएल में सबसे बड़ी जीत
गौरतलब है कि शेन वॉटसन और फाफ डू प्लेसिस ने किंग्स इलेवन के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल में 10 विकेट से रिकॉर्ड जीत दिलाई. दरअसल विकेटों के अतंराल बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए आईपीएल इतिहास में यह दूसरी सबसे बड़ी जीत है. इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के ओपनर्स रहे क्रिस लिन और गौतम गंभीर ने साल 2017 के आईपीएल के तहत चेज करते वक्त पहले विकेट के लिए 184 रनों की साझेदारी कर रिकॉर्ड जीत दिलाई थी.
Watto Fafulous stand that was to become our highest ever in #yellove! #WhistlePodu #WhistleFromHome #KXIPvCSK pic.twitter.com/Ocpa8HMnl9
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) October 4, 2020
पंजाब को दी रिकॉर्ड तरीके से मात
ऐसे में शेन वॉटसन और फाफ डू प्लेसिस की यह कमाल की जुगलबंदी से सीएसके को पहली बार आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए इतनी बड़ी जीत हासिल हुई है. इससे पहले साल 2013 में भी किंग्स इलेवन के खिलाफ भी चेन्नई की टीम ने 10 विकेट से सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी, लेकिन रन चेज के मामले में यह जीत काफी बड़ी और खास रही. किंग्स इलेवन के विरुद्ध खेले गए इस मैच में वॉटसन और फाफ ने 106 गेंदों का सामना करते हुए 22 चौके और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 181 रनों की अटूट साझेदारी बुनी.
An emphatic win by @ChennaiIPL in Match 18 of #Dream11IPL.
Second 10 wickets win for #CSK. Their first one was also against KXIP in 2013.
They are also the first team in #Dream11IPL 2020 to win batting second in Dubai. pic.twitter.com/qh77Wrc27J
— IndianPremierLeague (@IPL) October 4, 2020
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी
सीएसके के शेन वॉटसन और फाफ डू प्लेसिस ने इस मुकाबले में पहले विकेट के लिए 181 रनों की पार्टनशिप की. चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए आईपीएल के 12 सालों में यह अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी रही. इससे पहले सीएसके टीम की बेस्ट ओपनिंग पार्टनरशिप 159 रनों की रही थी, जो साल 2011 में माइकल हसी और मुरली विजय के बीच आयी थी. इसके साथ ही इन दोनों बल्लेबाजों ने आईपीएल की चौथी सर्वश्रेष्ठ ओपनिंग साझेदारी भी निभाई है.