दतियाएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
रविवार को सुबह बादल छाए रहने और तेज हवा चलने से मौसम में ठंडक महसूस की गई। यही नहीं न्यूनतम तापमान लगातार दूसरे दिन 18.2 डिग्री पर स्थिर रहा। वहीं अधिकतम तापमान भी दो डिग्री गिरकर 35.4 डिग्री रिकार्ड किया गया। तापमान गिरने का कारण दोपहर में हवा का चलना रहा।
दोपहर में धूप तो तेज रही लेकिन हवा चलती रही जिससे तापमान में तीन दिन बाद गिरावट दर्ज की गई। पिछले तीन दिन से अधिकतम तापमान 37 डिग्री से ऊपर था। रात के साथ दिन में भी तापमान गिरने से अब धूप के तेवर धीमे होते जा रहे हैं और सर्दियों की शुरुआत भी हो गई है