Five Reasons of Kings Eleven Punjab lost against Chennai Super Kings in ipl 2020 18th match | CSK vs KXIP: किंग्स इलेवन के आगे सुपरकिंग्स बनी चेन्नई, जानिए पंजाब की हार के कारण

Five Reasons of Kings Eleven Punjab lost against Chennai Super Kings in ipl 2020 18th match | CSK vs KXIP: किंग्स इलेवन के आगे सुपरकिंग्स बनी चेन्नई, जानिए पंजाब की हार के कारण


दुबई: आईपीएल 2020 (IPL 2020) में किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) की हार का सिलसिला जारी है. रविवार को पंजाब को चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के हाथों 10 विकेट से करारी मात झेलनी पड़ी है. इस हार के बाद किंग्स इलेवन ने इस टूर्नामेंट में अपना लगातार तीसरा मुकाबला गंवाया है. इस बीच हम आपको बताने जा रहे हैं, चेन्नई के सामने पंजाब की हार के 5 बड़े कारणों के बारे में. 

राहुल-पूरन का लगातार दो गेंदों पर आउट होना

अच्छी शुरुआत के बाद किंग्स इलेवन पंजाब ने आखिरी ओवरों में जब टीम को तेज रनों की दरकार थी, तो उस समय अच्छी लय में बल्लेबाजी कर रहे कप्तान के एल राहुल (K L Rahul) और निकोलस पूरन (Nicolas Pooran) का विकेट गंवा दिया. जिसकी वजह से कहीं न कहीं पंजाब की टीम अपने स्कोर में 10-20 रन कम जोड़ने में नाकाम रही. 
 
ग्लेन मैक्सवेल का खराब फॉर्म जारी 

किंग्स इलेवन पंजाब के दाएं हाथ के बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) अपनी क्षमता के अनुसार खेल नहीं दिखा पा रहे हैं. हालांकि इस मैच में मैक्सवेल को अधिक गेंदें खेलने को नहीं मिली लेकिन जितने देर वह क्रीज पर रहे, उनके बल्ले से बॉल का संपर्क अच्छी तरह नहीं हुआ. 

यह भी पढें: IPL 2020: CSK vs KXIP, चेन्नई ने पंजाब को 10 विकेट से रौंदा

पावरप्ले में पंजाब को नहीं मिला विकेट

यूं तो इस पूरे मुकाबले में पंजाब की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स का एक भी विकेट चटकाने में नाकाम रही. लेकिन पावरप्ले में भी किंग्स इलेवन के गेंदबाज सीएसके को झटका देने में सफल नहीं हो पाए और 10 विकेट से करारी मात खा बैठे. 

खराब रही फील्डिंग

किंग्स इलेवन पंजाब (Kings Eleven Punjab) की टीम ने इस मुकाबले में खराब फील्डिंग का नजारा पेश किया. कई मौके पर पंजाब के खिलाड़ियों ने मिस फील्ड की. इसके साथ ही कई बार तो टीम के प्लेयर्स कैच लेने के लिए गए ही नहीं, जिसके वजह से पंजाब को एक विकेट भी नहीं मिल सका. 

नाकाम रहे क्रिस जॉर्डन

पंजाब के कप्तान के एल राहुल ने सीएसके खिलाफ इस मैच में क्रिस जॉर्डन (Chris Jordan) को शामिल किया ताकि वह डेथ ओवर्स में सफल साबित हो सकें, लेकिन क्रिस पर चेन्नई सुपरकिंग्स के बल्लेबाज शेन वॉटसन (Shane Watson) और फाफ डुप्लेसिस ने जमकर रन बरसाए. जिसके कारण जॉर्डन ने अपने 3 ओवर में 14 की मंहगी इकोनमी रेट के रन लुटाते हुए 42 रन दिए. 





Source link