IPL 2020: Virender Sehwag become Govinda, takes on MI vs SRh and CSK vs KXIP in Funny Video viru ki baithak | IPL 2020: वीरेंद्र सहवाग बने गोविंदा, जमकर लिए हारने वाली टीम के मजे,VIDEO

IPL 2020: Virender Sehwag become Govinda, takes on MI vs SRh and CSK vs KXIP in Funny Video viru ki baithak | IPL 2020: वीरेंद्र सहवाग बने गोविंदा, जमकर लिए हारने वाली टीम के मजे,VIDEO


नई दिल्ली: टीम इंडिया के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) एक बार फिर अपने नए फनी वीडियों के साथ हाजिर हुए. उन्होंने रविवार के मैच को लेकर कहा है कि, ‘शारजाह में बैट्समैन बॉलर को बैंगन समझते हैं और उनका भर्ता बना देते हैं,  सहवाग ने मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा की सूझबूझ की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का बिलकुल सही फैसला किया क्योंकि शारजाह में धूप काफी ज्यादा थी. 

यह भी पढ़ें- IPL 2020 में जलवा बिखेर रही हैं ये Anchors, नजरें हटा नहीं पाएंगे आप

सहवाग ने चुटकी लेते हुए कहा कि,  ‘दोनों टीम (MI और SRH) के खिलाड़ी नए-नए गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड की तरह एक दूसरे को नए नए तोहफे देने लगे. पहले रोहित और सूर्य बेकार गेंद पर विकेट गंवा बैठे, फिर उसका पूरा अहसान पांडेजी (मनीष पांड्यजी) ने डिकॉक का कैच छोड़कर चुका दिया, प्यार अंधा होता है. इस तोहफे का डिकॉक ने फुर्सत से इस्तेमाल किया. फिर मुंबई ने अपने रॉकेट लॉन्चर तैयार कर लिए और साइंटिस्ट पोलार्ड, कूंग फूं पांड्या (हार्दिक पांड्या) और उनके भाई क्रुणाल ने वो रॉकेट सफलतापूर्व लॉन्च कर दिया.

न्यूजीलैंड के केन विलियमसन का विकेट उनकी के मुल्क के गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने लिया तो सहवाग ने विलियमसन के भी मजे लिए और कहा, ‘हमें तो अपनों ने लूटा, गैरों में कहां दम था.’ सहवाग ने चेन्नई और पंजाब के मैच को लेकर भी कॉमेडी की है, उन्होंने कहा कि प्रीति की चिंता का मीटर अब तो टूट ही गया होगा. हर खिलाड़ी ने अच्छा योगदान दिया लेकिन धोनी की सूझबूझ ने मैच को पलट दिया.

दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी के टॉप-4 में आने पर सहवाग ने कहा कि, ‘ये साल 2020 है और अब कुछ भी हो सकता है. देख तेरे संसार की हालत क्या हो गई भगवान कितना बदल गया आईपीएल. हेड टू हेड आरसीबी का रिकॉर्ड दिल्ली से बेहतर है, लेकिन ये तब का रिकॉर्ड है जब दिल्ली बिल्ली हुआ करती थी. अब बिल्ली शेर हो गई है. दिल्ली के बल्लेलबाजों को सूखा बॉडीगार्ड यूजी (चहल) उखाड़ सकता है. ये बॉडीगार्ड क्वालिटी में कॉम्प्रोमाइज नहीं करता.





Source link