दिल्ली में बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान.
मध्य प्रदेश बीजेपी ने उपचुनाव के लिए 25 सीटों पर नाम तय कर लिए हैं. इनमें वे नेता शामिल हैं जो कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए हैं. जबकि जौरा, आगर मालवा और ब्यावरा के लिए नामों का पैनल तैयार किया गया है.
- News18Hindi
- Last Updated:
October 4, 2020, 10:25 PM IST
बीजेपी के ये 25 नाम तय
सुमावली से एदल सिंह कंसाना, ग्वालियर पूर्व से मुन्नालाल गोयल, पोहरी से सुरेश धाकड़, मुंगावली से बृजेंद्र सिंह यादव, सुर्खी से गोविंद सिंह राजपूत, मांधाता से नारायण पटेल, बदनावर से राजवर्धन सिंह, सुवासरा से हरदीप सिंह डंग, दिमनी से गिर्राज दंडोतिया, अंबाह से कमलेश जाटव, गोहद से रणवीर जाटव, ग्वालियर से प्रद्युमन सिंह तोमर, डबरा से इमरती देवी, भांडेर से रक्षा संतराम सिरोनिया, करैरा से जसमन्त जाटव, बमौरी से महेंद्र सिंह सिसोदिया, अशोकनगर से जसपाल जज्जी. अनूपपुर से बिसाहूलाल सिंह. सांची से प्रभु राम चौधरी, हाटपिपलिया से मनोज चौधरी, नेपानगर से सुमित्रा देवी, सांवेर से तुलसी सिलावट, बड़ा मलहरा से प्रद्युमन सिंह लोधी. मुरैना से रघुराज सिंह और कंसाना से मेहगांव ओपीएस भदौरिया के नाम तय माने जा रहे हैं.
3 सीट पर पैनलवहीं, बीजेपी ने 3 सीटों के लिए पैनल तैयार किया है. इनमें जौरा, आगर मालवा और ब्यावरा सीट शामिल हैं. हालांकि सूत्रों की माने तो जौरा सीट से सूबेदार सिंह आगर, मालवा सीट से बंटी ऊंटवाल को टिकट मिलना तय है. ब्यावरा सीट को लेकर पार्टी अभी नाम तय नहीं कर पाई है, जिसे लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान केंद्रीय नेतृत्व से और चर्चा करेंगे. ये तीनों सीटें विधायकों के निधन की वजह से खाली हुई थीं.