झाबुआ8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
शहर के गोपाल कॉलोनी में वर्षों पुराने बरगद के पेड़ को 100 मीटर दूर ट्रांसप्लांट किया गया। पेड़ विधायक कांतिलाल भूरिया के प्लॉट के सामने था। अभी तक यहां उनके बेटे डाॅ. विक्रांत भूरिया का नर्सिंग होम था। ये दूसरी जगह चला गया तो नया निर्माण शुरू किया जा रहा है। इसके लिए 30 फीट से ज्यादा ऊंचे इस पेड़ को रोड के पार खाली जमीन पर ट्रांसप्लांट किया गया।
ये मुश्किल इसलिए था कि पेड़ की जड़ें 10 से 15 फीट तक फैली हुई थी। बिल्डर लव प्रकाश रांका ने बताया, इतने पुराने और विशाल पेड़ को ट्रांसप्लांट करना भी बड़ा काम है। इसके लिए बड़ौदा से एक्सपर्ट टीम बुलवाई गई थी। ये टीम आने वाले दिनों में भी पेड़ का ध्यान रखेगी। जेसीबी और क्रेन की मदद ली गई। खास तरह की दवाइयों से पेड़ का ट्रीटमेंट भी किया गया। ये पेड़ लोगों की आस्था का केंद्र भी रहा है।