Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जबलपुर11 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
सुबह छाया रहा धुंध
- आसमान में बने हुए हैं बादल, अगले चार दिन इसी तरह का रहेगा मौसम
जिले में पिछले चार दिनों से बादल आसमान में बने हुए हैं। इसकी वजह से शुक्रवार सुबह जहां धुंध व कोहरे ने नव वर्ष का स्वागत किया। वहीं बादलों के चलते ठंड से हल्की राहत रही। मौसम विभाग का दावा है कि शनिवार से बादल और गहरा हाेगा। संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है। इसी के साथ अधिकतम और न्यूनतम पारा भी ऊपर चढ़ेगा। शुक्रवार की रात न्यूनतम पारा 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो गुरुवार के मुकाबले 00.2 अधिक रहा। वहीं अधिकतम पारा भी 23.8 था। अधिकतम पारा 25 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।
नहीं छंटे बादल
पश्चिमी विक्षोभ के असर से जबलपुर में मौसम पिछले चार दिनों से बदला हुआ है। उत्तरी हवाओं के चलते जहां शुरूआती दो दिन में ठंड ने असर दिखाया था। वहीं हवा के परिवर्तन ने अब राहत दिलाई है। जिले में दक्षिण-पूर्वी हवा चल रही है। दक्षिण से आने वाली गर्म हवा मिलने से तापमान ऊपर की ओर चढ़ रहा है। दो जनवरी से लेकर अगले चार दिनों तक घने बादल छाने से लेकर हल्की बारिश की संभावना है। कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं।
अगले चार दिन इस तरह रहेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक 2 से 4 जनवरी तक जबलपुर संभाग में कई स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। बादल छाने की वजह से जहां न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। वहीं अधिकतम तापमान भी 27 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। मौसम विभाग में सहायक मौसम वैज्ञानिक देवेंद्र तिवारी ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की असर के चलते ही मौसम में ये बदलाव आया है। बादल होने और हवा का रुख बदलने से ठंड से हल्की राहत मिली है।